हरियाणा निकाय चुनाव: BJP ने उम्मीदवारों की सूची जारी, कई नाम घोषित
- By Gaurav --
- Thursday, 23 Apr, 2026
Haryana Civic Polls: BJP Announces
हरियाणा में नगर निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने पालिका-परिषद और पार्षद प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। पार्टी ने विभिन्न नगर निकायों में उम्मीदवारों को मैदान में उतारते हुए चुनावी तैयारी तेज कर दी है।
जारी सूची के अनुसार सांपला से प्रवीन कोच, रेवाड़ी से विनीता और धारूहेड़ा से अजय जांगड़ा को उम्मीदवार बनाया गया है। इसके अलावा BJP ने एक दिन पहले तीन नगर निगम उम्मीदवारों की भी घोषणा की थी।
नगर निगम सीटों पर पंचकूला से श्यामलाल बंसल, सोनीपत से राजीव जैन और अंबाला से अक्षिता सैनी को चुनावी मैदान में उतारा गया है।
पार्टी द्वारा उम्मीदवारों की घोषणा के साथ ही प्रदेश में चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं। बीजेपी स्थानीय स्तर पर संगठन को मजबूत करते हुए नगर निकाय चुनाव में बेहतर प्रदर्शन की रणनीति पर काम कर रही है।
