Haryana Board Allows Class 10 & 12 Students

हरियाणा बोर्ड के छात्रों को बड़ी राहत, अंक सुधार के लिए मिलेगा दूसरा मौका

pp

Haryana Board Allows Class 10 & 12 Students

Board of School Education Haryana ने 10वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को बड़ी राहत देते हुए परीक्षा में अंक सुधार का एक और अवसर देने का निर्णय लिया है। नई शिक्षा नीति के तहत अब नियमित विद्यार्थियों के लिए वर्ष में दो बार परीक्षा आयोजित की जाएगी।

बोर्ड के अध्यक्ष Dr. Pawan Kumar ने बताया कि जिन विद्यार्थियों ने हाल ही में आयोजित वार्षिक परीक्षा दी है लेकिन अपने परिणाम से संतुष्ट नहीं हैं, वे अंक सुधार के लिए दोबारा परीक्षा दे सकते हैं। इच्छुक छात्र आज से 10 अप्रैल तक द्वितीय परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि परीक्षार्थी अतिरिक्त विषय को छोड़कर अधिकतम तीन विषयों में दोबारा परीक्षा दे सकते हैं। इसके लिए विद्यार्थियों को स्वयंपाठी (प्राइवेट कैंडिडेट) के रूप में 1000 रुपये शुल्क के साथ बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन करना होगा।

बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि जिन विद्यार्थियों ने गंभीर बीमारी, चोट, खेल प्रतियोगिता या सांस्कृतिक कार्यक्रमों के कारण वार्षिक परीक्षा नहीं दी थी, उन्हें भी इस परीक्षा में शामिल होने का मौका दिया जाएगा। ऐसे विद्यार्थियों को निर्धारित तिथियों के भीतर बोर्ड कार्यालय में संपर्क कर आवश्यक दस्तावेज और शुल्क जमा करना होगा।

हालांकि बोर्ड ने साफ किया है कि जो परीक्षार्थी पहली वार्षिक परीक्षा में सभी विषयों में अनुपस्थित रहे हैं, उनके आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे और उन्हें रद्द कर दिया जाएगा।