Haryana BJP| हरियाणा बीजेपी में अहम नियुक्तियां; CM मनोहर के पूर्व OSD को बड़ी जिम्मेदारी, IT प्रमुख और मोर्चा अध्यक्ष भी नियुक्त किए गए

हरियाणा BJP में अहम नियुक्तियां; CM मनोहर के पूर्व OSD को बड़ी जिम्मेदारी, IT प्रमुख और मोर्चा अध्यक्ष भी नियुक्त किए गए

Haryana BJP New Appointments CM Manohar Former OSD Big Responsibility

Haryana BJP New Appointments CM Manohar Former OSD Big Responsibility

Haryana BJP New Appointments: हरियाणा में लोकसभा चुनाव के बाद विधानसभा चुनाव होना है। जहां ऐसे में बीजेपी ने अपनी कमर कस ली है। चुनाव के मद्देनजर बीजेपी लगातार प्रदेश में संगठन विस्तार और बदलाव करने में लगी हुई है। ताकि एक मजबूत संगठन के साथ चुनावी मैदान में उतरा जाए और जीत तय की जाए। फिलहाल इसी कड़ी में बीजेपी ने हरियाणा में फिर से कुछ अहम संगठनात्मक नियुक्तियां की हैं। हरियाणा बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने जवाहर यादव को पार्टी का मुख्य प्रवक्ता नियुक्त किया है। जवाहर यादव के बारे में आप जानते ही होंगे की वह पूर्व में सीएम मनोहर लाल के OSD रह चुके हैं। सीएम के ओएसडी रहे जवाहर यादव को लेकर पहले ही यह माना जा रहा था कि बीजेपी उन्हें संगठन के कार्यों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देगी।

दरअसल, जवाहर यादव हरियाणा बीजेपी शीर्ष नेतृत्व के विश्वास पात्र माने जाते हैं। वहीं उनमें संगठनात्मक क्षमता भी है और उनका मीडिया से जुड़ा अनुभव भी है साथ ही वह लंबे समय से पार्टी का पक्ष रखने की योग्यता में दक्ष रहे हैं। वहीं अब मुख्य प्रवक्ता के तौर पर जवाहर यादव पर ज़िम्मेदारी रहेगी कि वह चुनावी वर्ष में बीजेपी और मनोहर सरकार जनहित और जनलाभ नीतियों को जनता तक पहुंचाएं और बीजेपी को तीसरी बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने के लिए जनादेश का रास्ता सरल करें। जवाहर यादव पर लोगों के बीच पार्टी के पक्ष को रखने और नैरेटिव बिल्डअप करने की जिम्मेवारी होगी। यादव ने 2019 के चुनाव में भी संगठन ने प्रचार प्रसार प्रमुख के नाते उनकी एक बड़ी भूमिका तय की थी।

IT प्रमुख और मोर्चा अध्यक्ष भी नियुक्त किए गए

Haryana BJP New Appointments


ज्ञात रहे कि, इसी महीने हाल ही में हरियाणा में बीजेपी का संगठन विस्तार हुआ था। इस दौरान संगठन में बदलाव की झलख भी दिखी थी। बीजेपी ने प्रदेश में वाइस प्रेसिडेंट और महासचिव तथा अन्य पदों पर नियुक्तियां की थीं। इसके बाद हरियाणा के सभी 22 जिलों में BJYM जिला प्रभारी नियुक्त किए गए थे।