Ambala Tempo Traveler Accident- अंबाला में भयानक हादसा; दिल्ली-जम्मू हाइवे पर टेंपो ट्रैवलर और ट्रक में टक्कर, 7 लोग मरे

अंबाला में भयानक हादसा; दिल्ली-जम्मू हाइवे पर टेंपो ट्रैवलर और ट्रक में टक्कर, 7 लोग मरे, 20 से ज्यादा घायल, वैष्णो देवी जा रहे थे

Haryana Ambala Tempo Traveler Truck Accident 7 Died On Delhi-Jammu NH

Haryana Ambala Tempo Traveler Truck Accident 7 Died On Delhi-Jammu NH

Ambala Tempo Traveler Accident: हरियाणा में सड़क हादसों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। अब वीरवार रात अंबाला में एक भयानक सड़क हादसा हुआ है। यहां एक टेंपो ट्रैवलर और ट्रक में जोरदार टक्कर हुई। इस हादसे में 7 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। हादसे के बाद सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई थी। लोगों को बचाने के लिए आनन-फानन में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। हादसे के बाद कई लोग टेंपो ट्रैवलर में फंसे हुए थे और चीख-पुकार मची हुई थी।

वैष्णो देवी जा रहे थे सभी

बताया जाता है कि, टेंपो ट्रैवलर में एक ही परिवार के करीब 25-30 लोग सवार होकर माता वैष्णो देवी जा रहे थे। ये सभी माता वैष्णो देवी जाने के लिए बुलंदशहर (UP) से टेंपो ट्रैवलर में सवार हुए थे। वहीं जब इनकी टेंपो ट्रैवलर दिल्ली-जम्मू हाइवे पर अंबाला के नजदीक पहुंची तो इस दौरान अचानक हादसा हो गया। यहां टेंपो ट्रैवलर और ट्रक में तेज टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि, टेंपो ट्रैवलर का अगला हिस्सा बुरी तरह से परखच्ची उड़ गया। वहीं हादसे में सात लोग दर्दनाक तरीके से मारे गए। जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए।

सड़क पर सामान, चप्पल-जूते बिखरे

हादसे के बाद मौके का मंजर बेहद गमगीन करने वाला था। हादसे में मारे जा चुके अपनों के लिए लोग रो रहे थे। घायल हो चुके लोग हताश थे और हाहकार कर रहे थे। वह यह कभी नहीं जानते थे कि माता वैष्णो देवी दर्शन को जाते समय वह ऐसे अभागे होंगे कि माता के दर से पहुँचने से पहले ही बीच रास्ते उनकी ज़िंदगी खत्म हो जाएगी।

नूंह में जिंदा जले थे 8 लोग, वृंदावन से आ रहे थे

मालूम रहे कि, हाल ही में इसी तरह का भयानक हादसा हरियाणा के नूंह में हुआ था। यहां एक बस में अचानक भीषण आग लग गई थी। इस हादसे में 8 लोग जिंदा जलकर मर गए थे। जबकि कई लोग घायल हुए थे। सभी लोग मथुरा-वृंदावन से दर्शन करके लौट रहे थे। इस भीषण हादसे को लेकर हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी समेत विपक्ष के तमाम नेताओं ने गहरा दुख जताया था।

अंबाला हादसे का वीडियो