हरियाणा: स्थानीय निकाय चुनाव में 54.4 प्रतिशत मतदान हुआ दर्ज
Haryana Nikay Chunav 2026
चंडीगढ़। Haryana Nikay Chunav 2026: हरियाणा निर्वाचन आयोग के अनुसार अंबाला में 54.4 प्रतिशत, पंचकूला में 52.2 प्रतिशत, सोनीपत में 48 प्रतिशत, रेवाड़ी में 66.1 प्रतिशत, रोहतक में 79.2 प्रतिशत तथा हिसार में 75.7 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
आयोग के अनुसार सभी निर्वाचन क्षेत्रों के कुल 8,73,177 पंजीकृत मतदाताओं में से 4,75,010 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जो कुल मतदान का 54.4 प्रतिशत है।