हर्षा रिछारिया का 'लव जिहाद' पर बड़ा दावा: "अपनों की बेरुखी और अपशब्द धकेलते हैं बेटियों को गलत रास्ते पर; हिंदू समाज की कमियां ही असली वजह"
Harsha Richhariya's Major Claim on 'Love Jihad
देहरादून: Harsha Richhariya's Major Claim on 'Love Jihad, प्रयागराज महाकुंभ 2025 से फेमस हुईं साध्वी हर्षा रिछारिया अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। हाल ही में उन्होंने मोनालिसा और फरमान खान की शादी को लेकर सवाल उठाए थे। अब उन्होंने अपने नए सोशल मीडिया पोस्ट में बताया है कि हिंदू लड़कियां कैसे लव जिहाद का शिकार हो जाती हैं।
हर्षा रिछारिया सोशल मीडिया पर भी बेहद एक्टिव रहती हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक नया वीडियो बनाकर पोस्ट किया है। इसमें हर्षा ने बताया- 'जब हिंदू धर्म के लोग लड़कियों को सम्मान नहीं देते। उन्हें दुत्कारते हैं तो उसे अपना दुख प्रकट करने के लिए एक कंधे की जरूरत होती है। दूसरे धर्म के लोगों की ऐसी लड़कियों पर नजर रहती है। जब लड़की को कोई इंसान सहारा देता है। उसका दुख समझता है तब लड़की को लगता है कि मेरे धर्म वाले मेरी नहीं सुन रहे है। ऐसे में ये इंसान तो मेरे लिए फरिश्ता बनकर आया है। तब वह उस लड़के के कंधे पर सिर रखकर रोने लगती है। यहां से शुरुआत होती है ब्रेनवॉश और लव जिहाद की। इसमें कमी सिर्फ और सिर्फ हमारे धर्म के लोगों की होती है। बुरा है लेकिन यही हकीकत है।'
हिंदू धर्म की लड़की को जब उसके ही धर्म के लोग दुत्कारना शुरू कर देते हैं, तब वह अपना दुख जाहिर करने के लिए एक कंधा ढूंढती है। जिस कंधे पर सिर रखकर वह अपना दुख-दर्द सुना सके। यहीं से लव जिहाद की शुरुआत हो जाती है।
'मुझे मेल कर एक इंसान मेरी परवाह कर रहा'इससे पहले वीडियो में हर्षा ने बताया- 'मुझे एक व्यक्ति के मेल पिछले कुछ दिनों से लगातार मिल रहे हैं। वह शख्स मेरे बारे में जानना चाहता है। वह मुझसे पूछता है कि तुम आजकल कहां हो। तुम्हारा कोई पोस्ट सोशल मीडिया पर नहीं दिख रहा है। तुम ठीक तो हो। तुम्हारी हेल्थ कैसी है। वह इंसान अपने मेल में लगातार मेरी परवाह करता दिख रहा है। उसने मुझसे मेरी भविष्य की योजनाएं भी पूछीं। उसने बाकियों की तरह मुझे फेक, पाखंडी कुछ भी नहीं बोला। अब मैं आपको बताती हूं कि आपकी बेटियां लव जिहाद में कैसे फंसती हैं।'
आध्यात्मिक मार्ग छोड़ने का कर चुकी हैं ऐलान
गौरतलब है कि हर्षा रिछारिया को सोशल मीडिया पर अक्सर ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ता है। उनका आरोप है कि लोग उनका चरित्र हनन करने पर उतर आए हैं। कुछ दिन पहले उन्होंने आध्यात्मिक मार्ग छोड़ने का भी ऐलान कर दिया था। हर्षा ने कहा था कि वह कोई सीता माता नहीं हैं जो अग्नि परीक्षा देंगी। एक साल से जितनी परीक्षा देनी थी, दे दी। अब बहुत हुआ।
ग्लैमर और मीडिया से रहा है नाता
आपको बता दें कि हर्षा रिछारिया लंबे समय तक ग्लैमर और मीडिया की दुनिया से जुड़ी रहीं। बाद में वह आध्यात्मिक हो गईं। वह खुद को एक सामाजिक कार्यकर्ता और हिंदू सनातनी शेरनी बताती हैं। महाकुंभ 2025 में हर्षा पारंपरिक भगवा वस्त्र, रुद्राक्ष की माला और धार्मिक प्रतीकों के साथ महाकुभ में नजर आई थीं। उनकी तस्वीरें और वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर छा गईं।