पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर केंद्र पर बरसे हरपाल सिंह चीमा, बोले- आम जनता पर डाला जा रहा बोझ
Harpal Singh Cheema slammed the Centre over rising petrol
चंडीगढ़। पंजाब के मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने देश में बढ़ते पेट्रोल और डीजल के दामों को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पिछले 10 दिनों में लगातार चौथी बार केंद्र सरकार ने डीजल और पेट्रोल की कीमतें बढ़ा दी हैं। भारतीय जनता पार्टी लगातार देश के आम लोगों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रही है और उन पर दबाव डाल रही है।
भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने बार-बार डीजल और पेट्रोल की कीमतें बढ़ाई हैं। ईरान और अमेरिका के बीच चल रहा युद्ध अब समाप्त हो चुका है। लेकिन इसका बहाना बनाकर भाजपा आम लोगों पर बोझ डाल रही है।
तेल की कीमतों में अब तक 8 रुपये की बढ़ोतरी हो चुकी है और इससे पहले पेट्रोल सिलिंडर की कीमतें भी बढ़ाई गई थीं। अर्थव्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई है और भाजपा देश चलाने में सक्षम नहीं है। हमें भाजपा से देश को बचाना होगा।