उत्तराखंड: हरीश रावत का राजनीति से 15 दिनों का 'अर्जित अवकाश', सोशल मीडिया पर किया एलान

उत्तराखंड: हरीश रावत का राजनीति से 15 दिनों का 'अर्जित अवकाश', सोशल मीडिया पर किया एलान

Harish Rawat Takes 15-Day Earned Leave from Politics

Harish Rawat Takes 15-Day 'Earned Leave' from Politics

उत्तराखंड। Harish Rawat Takes 15-Day 'Earned Leave' from Politics, राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने राजनीति से ब्रेक लेने का ऐलान किया है। उन्होंने इसे अर्जित अवकाश की पहली किश्त बताया है। वहीं उनके इस कदम से राजनीतिक गलियारों में कई तरह की चर्चाएं चल रही हैं।

शनिवार को हरीश रावत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए इस बात की जानकारी दी। उन्होंने लिखा '

60 वर्षों की राजनीतिक यात्रा—संघर्ष, सेवा और समर्पण की पहचान। बिजली-पानी के दरें बढ़ाने के सरकार के इरादे के खिलाफ 1 घंटे के मौन व्रत के पश्चात, मैंने मां दुर्गा के सभी स्वरूपों की आराधना की और शांत मन से अपने सार्वजनिक जीवन के 60 वर्षों की राजनीतिक यात्रा पर बहुत कुछ मनन किया और मैं इस निष्कर्ष पर पहुंचा हूं कि इन 60 वर्षों की अथक यात्रा के बाद मुझे एक सक्रिय राजनीतिक कार्यकर्ता के रूप में अर्जित अवकाश लेने का अधिकार प्राप्त हो गया है और मैं अर्जित अवकाश की पहली किश्त के रूप में 15 दिन तक राजनीतिक सोच व राजनीतिक कार्यों से व्रत रहूंगा।

हां, इस दौरान मंदिरों में पूजा-अर्चना, कुछ ईद मिलन व मांगलिक समारोह में अवश्य भाग लूंगा और इन 15 दिनों में मैं अपनी जीवन यात्रा के उन प्रसंगों और मोड़ों को उकेरने की कोशिश करूंगा, जो समय के साथ बहुत नीचे कहीं चले गए हैं।'