"मनाली: 'गुमान' लिखी नंबर प्लेट पर थार गाड़ी का चालान, 3500 रुपये जुर्माना"

"मनाली: 'गुमान' लिखी नंबर प्लेट पर थार गाड़ी का चालान, 3500 रुपये जुर्माना"

har vehicle with Guman written on the number plate

har vehicle with 'Guman' written on the number plate, challaned, fined Rs 3500

मनाली। हिमाचल प्रदेश के पर्यटन स्थल मनाली घूमने आए पंजाब के पर्यटकों को यातायात नियमों का उल्लंघन करना भारी पड़ा। हिमाचल प्रदेश पुलिस की कई हिदायतों व एडवायजरी के बावजूद कई पर्यटक नियमों को ठेंगा दिखाने में लगे हैं। मनाली पुलिस ने नंबर प्लेट की जगह गुमान लिखकर घूम रहे थार गाड़ी के चालक पर पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने वाहन चालक का 3500 रुपये का चालान काटा है। 

पुलिस ने उतारा गुमान

संगरूर के युवा थार गाड़ी में मनाली घूमने आए थे, इन्होंने अपनी थार गाड़ी की पिछली तरफ वाली नंबर प्लेट पर गुमान लिखा हुआ था, प्लेट से वाहन का नंबर गायब था। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इनका गुमान उतारा और गाड़ी का चालान काटा। 

डीएसपी ने दिए कार्रवाई के निर्देश

डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि इसका पता चला तो उन्होंने त्वरित वाहन को पकड़ने के लिए ड्यूटी पर तैनात कर्मियों को कहा। डीएसपी ने कहा कि थार गाड़ी में नंबर प्लेट की जगह गुमान लिखा हुआ था, जो यातायात नियमों की सरेआम अवहेलना है। पुलिस ने 3500 रुपये का चालान काटा है। 

पहाड़ों में नियमों की अनदेखी पड़ सकती है भारी

डीएसपी मनाली ने पर्यटकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है। वाहन पर नंबर प्लेट स्पष्ट होनी चाहिए, वाहन की प्लेट पर नंबर की जगह कुछ और लिखना यह नियमों का बिल्कुल उल्लंघन है। पहाड़ी मार्गों पर यातायात के नियमों का पालन न करना आपकी जान पर भी भारी पड़ सकता है।