Mumbai में एसी ट्रेनों का किराया हुआ हाफ, रोजाना 43 हजार यात्री करते हैं सफर
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

Mumbai में एसी ट्रेनों का किराया हुआ हाफ, रोजाना 43 हजार यात्री करते हैं सफर

Mumbai में एसी ट्रेनों का किराया हुआ हाफ

Mumbai में एसी ट्रेनों का किराया हुआ हाफ, रोजाना 43 हजार यात्री करते हैं सफर

मुंबई (Mumbai) में लोकल एसी ट्रेनों से सफर करने वाले लोगों के लिए अच्छी ख़बर है. दरअसल बढ़ती महंगाई के बीच टिकट का दाम सस्ता होने जा रहा है. केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रावसाहेब दानवे (Raosaheb Danve) ने शुक्रवार को घोषणा करते हुए बताया कि मुंबई में एसी लोकल ट्रेनों का किराया 50 प्रतिशत तक कम किया जाएगा. उन्होंने कहा कि इस कदम से प्रथम श्रेणी के टिकट अधिक महंगे हो जाएंगे. वहीं रेलवे ने भी देर रात कहा कि वे संतुलन बनाए रखने के लिए प्रथम श्रेणी के टिकटों के किराए में कटौती करेंगे.

एसी और नॉन एसी फर्स्ट क्लास दोनों के लिए संशोधित किराया 5 मई से लागू होगा. किराया संशोधन केवल सिंगल-जर्नी टिकटों पर लागू होगा और किसी भी लोकल ट्रेन के सीजन टिकट के किराए में कोई बदलाव नहीं होगा. रेलवे के एक अधिकारी ने कहा कि एकल-यात्रा टिकट किराए में 50 प्रतिशत की कटौती के बावजूद किराया अभी भी मुंबई लोकल ट्रेनों में सभी वर्गों में ज्यादा रहेगा. वर्तमान में नियमित प्रथम श्रेणी का न्यूनतम किराया 50 रुपए है, वहीं कटौती के बाद न्यूनतम एसी का किराया करीब 30 रुपए होगा.

65 रुपये से घटाकर 30 रुपये किया जाएगा किराया

रेल राज्य मंत्री ने कहा कि पांच किलोमीटर की दूरी के लिए एसी ट्रेन के मौजूदा न्यूनतम किराये 65 रुपये से घटाकर 30 रुपये कर दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि मुंबई में एसी लोकल ट्रेन के किराए को कम करने के लिए लंबे समय से जनता मांग कर रही थी और उन्हें मौजूदा किराए को कम से कम 20 से 30 प्रतिशत तक कम करने के सुझाव मिले थे. मुंबई क्षेत्र में मध्य और पश्चिम रेलवे मार्ग पर रोजाना करीब 80 एसी लोकल ट्रेनें चलती हैं. उनके मुताबिक छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-ठाणे (34 किमी) के बीच का किराया मौजूदा 130 रुपये से घटाकर 90 रुपये कर दिया जाएगा.

मुंबई में 2017 में हुई थी लोकल एसी ट्रेन की शुरुआत

रावसाहेब दानवे ने कहा कि सीएसएमटी-कल्याण (54 किमी) के बीच किराया 210 रुपये से घटाकर 105 रुपये, चर्चगेट-बोरीवली (34 किमी) के बीच किराया 130 रुपये से घटाकर 90 रुपये और चर्चगेट-वसई रोड (52 किमी) के बीच किराया 210 रुपये से घटाकर 105 रुपये कर दिया जाएगा. गौरतलब है कि मुंबई में दिसंबर 2017 में एसी लोकल ट्रेन की शुरूआत की गई थी. भारत में यह पहली एसी लोकल ट्रेन थी. मुंबई में पहली एसी लोकल ट्रेन बोरीवली-चर्चगेट रूट पर चलाई गई थी. आपको बता दें कि रेल राज्य मंत्री ने भायखला रेलवे स्टेशन की पुनर्निर्मित धरोहर इमारत के उद्घाटन के अवसर पर यह घोषणा की. इस मौके पर महाराष्ट्र के नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद थे.