Gurugram Police Bust Illegal

गुरुग्राम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मध्य प्रदेश में अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़

pp

Gurugram Police Bust Illegal

गुरुग्राम: गुरुग्राम पुलिस की अपराध शाखा ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए मध्य प्रदेश में चल रही अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसे अदालत में पेश करने के बाद चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।

जानकारी के अनुसार, अपराध शाखा सेक्टर-31 ने कुछ दिन पहले उत्तर प्रदेश निवासी योगेश को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया था। उसके कब्जे से तीन अवैध हथियार बरामद हुए थे। जांच के दौरान पुलिस ने हथियारों की सप्लाई चेन को खंगालना शुरू किया और पूछताछ में एक के बाद एक कई अहम खुलासे हुए।                                PunjabKesari

पूछताछ में सामने आया कि योगेश को हथियार उत्तर प्रदेश निवासी जसबीर ने उपलब्ध कराए थे। पुलिस ने जसबीर को भी गिरफ्तार कर लिया। आगे की जांच में पता चला कि जसबीर केवल सप्लायर की भूमिका निभाता था, जबकि मध्य प्रदेश निवासी जगत सिंह अवैध हथियार तैयार करता था और उसने इसके लिए एक अवैध फैक्ट्री स्थापित कर रखी थी।

इसके बाद गुरुग्राम पुलिस की टीम ने मध्य प्रदेश में छापेमारी कर आरोपी जगत सिंह को गिरफ्तार कर लिया और फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने मौके से हथियार बनाने के औजारों के अलावा छह मैगजीन भी बरामद की हैं।

मामले की जानकारी देते हुए Navin Sharma ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया है कि वह करीब 30 वर्षों से अवैध हथियार बना रहा था। वह देसी कट्टे, रिवॉल्वर और मांग के अनुसार अन्य हथियार तैयार कर 15 से 20 हजार रुपये में बेचता था।                                                                                                              PunjabKesari

पुलिस के अनुसार आरोपी द्वारा तैयार किए गए हथियार दिल्ली, हरियाणा, गुजरात, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में सप्लाई किए जाते थे। आरोपी के खिलाफ पहले भी अवैध हथियार निर्माण और अन्य आपराधिक मामलों में 14 केस दर्ज हैं और वह जमानत पर बाहर था।

पुलिस अब रिमांड के दौरान यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस नेटवर्क से और कितने लोग जुड़े हुए हैं, हथियार किन-किन लोगों को बेचे गए और उनका इस्तेमाल किन आपराधिक घटनाओं में हुआ। अधिकारियों का कहना है कि जांच आगे बढ़ने पर और भी महत्वपूर्ण खुलासे होने की संभावना है।