Gurnam Singh Charuni: हरियाणा में बड़ा बवाल; किसान नेता चढूनी ने सरकारी अधिकारी को थप्पड़ मारा, बातचीत के बीच उठाया हाथ
BREAKING
ब्रह्मलीन हुए जैन मुनि अभय कुमार जी महाराज; चंडीगढ़ में शरीर त्यागा, अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, नम हुईं आंखें चंडीगढ़ में तेज रफ्तार Thar का कहर; 2 युवतियों को कुचला, देव समाज कॉलेज के पास यह भीषण हादसा, चालक मौके से भागा हरियाणा IPS पूरन कुमार पंचतत्व में विलीन; भाई और बेटियों ने चिता को दी मुखाग्नि, सुसाइड के 8 दिन बाद हो सका अंतिम संस्कार पहले एयर स्ट्राइक, 12 अफगानियों की मौत, फिर पाकिस्तान में घुसकर तालिबान का हमला, 12 घंटे में क्या क्या हुआ? इंस्टा क्वीन मुस्कान मिश्रा का सियासी करियर खतरे में... सपा ने राष्ट्रीय सचिव पद से हटाया, महंत राजू दास से मुलाकात बना कारण

हरियाणा में बड़ा बवाल; किसान नेता चढूनी ने सरकारी अधिकारी को थप्पड़ मारा, बातचीत के बीच उठाया हाथ, पुलिस ने हिरासत में लिया

Gurnam Singh Charuni Slaps DFSC In Kurukshetra Video Viral

Gurnam Singh Charuni Slaps DFSC In Kurukshetra Video Viral

Gurnam Singh Charuni: हरियाणा के कुरुक्षेत्र में बड़ा बवाल हो गया। यहां भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने एक ऑन ड्यूटी सरकारी अधिकारी को थप्पड़ जड़ दिया। अधिकारी और चढूनी में बातचीत हो रही थी। इसी दौरान अचानक चढूनी ने अधिकारी पर हाथ उठा दिया। चढूनी का थप्पड़ मारते हुए वीडियो भी सामने आया है। वहीं बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद पुलिस ने मौके पर ही गुरनाम सिंह चढूनी और उनके साथ में मौजूद अन्य किसान नेताओं को हिरासत में ले लिया है।

चढूनी ने DFSC को मारा थप्पड़

दरअसल, यह पूरी घटना कुरुक्षेत्र DC कार्यालय के बाहर की है। जहां गुरनाम सिंह चढूनी सरकार द्वारा एमएसपी पर धान खरीद में गड़बड़ी और किसानों की समस्याओं को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान जब जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक (DFSC) राजेश कुमार ने चढूनी के पास जाकर बातचीत की तो इस बीच विवाद हो गया और चढूनी ने सरेआम DFSC को थप्पड़ मार दिया। इस बीच मौके पर पुलिस अधिकारी भी मौजूद थे। जिन्होंने फौरन चढूनी को काबू किया और हिरासत में ले लिया।

विवादों में घिरे रहते गुरनाम सिंह चढूनी

यह पहली बार नहीं है कि जब गुरनाम सिंह चढूनी किसी विवाद में फंसे हों। चढूनी अक्सर ही विवादों में घिरे रहते हैं। फसलों की MSP पर खरीद को लेकर वह बीजेपी सरकार पर हमला बोलते नजर आते हैं। ज्ञात रहे कि गुरनाम सिंह चढूनी एक साल से ज्यादा चले किसान आंदोलन का हिस्सा भी रहे हैं और इस दौरान वह समय-समय पर सरकार को चेतावनी देने का काम करते रहे। वहीं पहले भी कई बार गुरनाम सिंह चढूनी को धरना प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जा चुका है।