चंडीगढ़ भाजपा कार्यालय पर ग्रेनेड हमला: आरोपी घंटों शहर में घूमते रहे, NIA जांच में जुटी
- By Gaurav --
- Saturday, 04 Apr, 2026
Grenade Attack Outside BJP Office in Chandigarh:
Chandigarh के सेक्टर-37 स्थित Bharatiya Janata Party (भाजपा) कार्यालय के बाहर हुए ग्रेनेड हमले ने राज्य और केंद्र की सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया है। हमले के बाद सामने आई जानकारी ने जांच एजेंसियों को और भी चिंतित कर दिया है।
जांच में खुलासा हुआ है कि घटना के बाद आरोपी करीब चार घंटे तक चंडीगढ़ और Mohali में खुलेआम घूमते रहे। वे बस और पैदल शहर में इधर-उधर जाते रहे, लेकिन इस दौरान किसी भी सुरक्षा एजेंसी को उनकी गतिविधियों की भनक नहीं लग सकी। इसके बाद रात करीब 9 बजे वे Ratangarh स्थित अपने घर पहुंच गए, जहां उन्होंने सामान्य तरीके से परिवार के साथ भोजन किया और रात वहीं बिताई।
अगली सुबह दोनों आरोपी अलग-अलग घर से निकल गए। पुलिस ने बाद में उनके घरों पर छापेमारी की, लेकिन तब तक वे फरार हो चुके थे। जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि आरोपियों के पास ग्रेनेड और रिवॉल्वर होने की संभावना है। पुलिस ने एक आरोपी अमन के घर से एक संदिग्ध पीला लिफाफा बरामद किया है, जिसमें कारतूस होने की आशंका जताई जा रही है।
मामले की जांच अब National Investigation Agency (एनआईए) और स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल भी कर रही हैं। शुरुआती जांच में सामने आया है कि हमला पाकिस्तान में निर्मित GHD2P हैंड ग्रेनेड से किया गया था, जिसकी मारक क्षमता लगभग 5 से 10 मीटर तक होती है।
हमले के बाद सीसीटीवी फुटेज और सोशल मीडिया पर दो वीडियो भी वायरल हुए हैं, जिनमें हमलावरों की गतिविधियां कैद हुई हैं।
इस बीच आरोपियों की तलाश में चंडीगढ़ पुलिस Morinda के रतनगढ़ गांव पहुंची और गांव की घेराबंदी कर दी। पुलिस ने पूछताछ के लिए दो लोगों को राउंडअप किया है, हालांकि देर शाम तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी। जानकारी के अनुसार पुलिस ने रतनगढ़ के रहने वाले गुरतेज सिंह और अमनप्रीत सिंह के घरों पर भी छापेमारी की है।