Grand Statue Unveiled in Village Kaul on Badli Balidan Diwas,

बादली बलिदान दिवस पर ग्राम कौल में भव्य मूर्ति अनावरण, विधायक सतपाल जाम्बा ने निभाया वादा

kaul

Grand Statue Unveiled in Village Kaul on Badli Balidan Diwas

बादली बलिदान दिवस पर ग्राम कौल की जनता से किया गया वादा आज साकार हो गया। पुंडरी क्षेत्र के ग्राम कौल में राजा रोड़ चौक पर भव्य मूर्ति स्थापना एवं अनावरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, मातृशक्ति, युवा एवं बुजुर्ग उपस्थित रहे। पूरे क्षेत्र में उत्साह और गर्व का माहौल देखने को मिला।
मूर्ति अनावरण के बाद विधायक सतपाल जाम्बा ने कहा कि यह केवल एक प्रतिमा का अनावरण नहीं, बल्कि समाज के वीरता, त्याग और गौरवशाली इतिहास को सम्मान देने का कार्य है। उन्होंने कहा कि बादली बलिदान दिवस पर जो वादा किया गया था, उसे आज पूरा कर समाज के सम्मान को नई पहचान दी गई है।
विधायक सतपाल जाम्बा ने अपने संबोधन में कहा—
“हमारी सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास’ की नीति पर कार्य कर रही है। छत्तीस बिरादरी को साथ लेकर चलना ही हमारा संकल्प है। समाज की एकता और भाईचारा ही क्षेत्र की असली ताकत है। किया हुआ वादा निभाना हमारी प्राथमिकता है और आगे भी जनभावनाओं का सम्मान करते रहेंगे।”
उन्होंने कहा कि यह अवसर वीरता, त्याग और हमारी सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है, जो आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देता रहेगा। समाज की भागीदारी से ही विकास और परंपरा दोनों को मजबूती मिलती है।
इस अवसर पर समस्त समाज एवं ग्रामवासियों ने विधायक सतपाल जाम्बा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से गांव में ऐतिहासिक कार्य संभव हुआ है। ग्रामीणों ने इसे गांव के गौरव का दिन बताते हुए विधायक की प्रतिबद्धता और सक्रियता की सराहना की।
कार्यक्रम के अंत में विधायक ने सभी ग्रामवासियों, मातृशक्ति, युवाओं एवं बुजुर्गों का हृदय से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। पूरा आयोजन एकता, सम्मान और सामाजिक सद्भाव का संदेश देता हुआ संपन्न हुआ।