भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर हुआ भव्य आयोजन, स्वास्थ्य जांच शिविर भी आयोजित

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर हुआ भव्य आयोजन, स्वास्थ्य जांच शिविर भी आयोजित

Lord Parashurama's Birth Anniversary

Lord Parashurama's Birth Anniversary

-ब्राह्मण धर्मशाला पलवल व गांव कुलेना में श्रद्धा और सेवा का दिखा संगम
-खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने भगवान परशुराम जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया कार्यक्रम का शुभारंभ

*पलवल। दयाराम वशिष्ठ: Lord Parashurama's Birth Anniversary: पलवल स्थित ब्राह्मण धर्मशाला तथा गांव कुलेना में भगवान श्री परशुराम जी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में भव्य कार्यक्रम एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान परशुराम जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों एवं श्रद्धालुओं ने भगवान परशुराम जी के आदर्शों, शौर्य और न्याय के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। आयोजन में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी देखने को मिली, जिससे पूरे परिसर में धार्मिक और सामाजिक उत्साह का वातावरण बना रहा।

Lord Parashurama's Birth Anniversary

-मुख्य अतिथि ने दिया एकता, सेवा और संस्कारों का संदेश
-नई पीढ़ी को संस्कृति से जोडऩे पर दिया विशेष जोर

मुख्य अतिथि खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने अपने संबोधन में कहा कि भगवान परशुराम जी का जीवन हमें सत्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को एकजुट करने के साथ-साथ नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोडऩे का कार्य करते हैं। 
उन्होंने स्वास्थ्य जांच शिविर की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के सेवा कार्य समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी को दर्शाते हैं। कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं का उत्साह और स्नेह भी अत्यंत प्रेरणादायक रहा, जो समाज में एकता और भाईचारे की भावना को और अधिक सुदृढ़ करता है।

Lord Parashurama's Birth Anniversary

-श्रद्धालुओं में उत्साह, स्वास्थ्य शिविर में बढ़-चढक़र भागीदारी
-भगवान परशुराम जी के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

कार्यक्रम के दौरान आयोजित स्वास्थ्य जांच शिविर में लोगों ने बढ़-चढक़र भाग लिया और विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा अपनी जांच करवाई। इस पहल को लोगों ने सराहा और इसे समाज के लिए अत्यंत उपयोगी बताया। श्रद्धालुओं ने भगवान परशुराम जी की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। साथ ही यह संकल्प लिया कि वे उनके बताए मार्ग पर चलते हुए समाज में सत्य, न्याय और धर्म के मूल्यों को स्थापित करने में अपना योगदान देंगे।
इस अवसर पर आयोजकों ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सेवा, एकता और संस्कारों की भावना को और अधिक मजबूत करते हैं।

इस अवसर पर पलवल ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष अमन शर्मा पलवल जिला ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष विनोद शर्मा, पूर्व अध्यक्ष शिबू पहलवान ,शिवनारायण शर्मा, बलदेव शर्मा, इंद्रपाल शर्मा सहित सहित ब्राह्मण समाज के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे