लखनऊ में दुग्ध स्वर्ण महोत्सव-2026 का भव्य आयोजन
Grand Celebration of the Milk Golden
लखनऊ। Grand Celebration of the Milk Golden, दुग्धशाला विकास विभाग की स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होने पर दुग्ध स्वर्ण महोत्सव-2026 का आयोजन किया जा रहा है। इस दो दिवसीय आयोजन में दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धि अर्जित करने वाले पशुपालकों व निवेशकों को पुरस्कृत किया जाएगा।
डेयरी आदि इकाइयों की स्थापना के लिए 55 निवेशकों के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए जांएगे। वहीं पूर्व में हुए एमओयू को धरातल पर उतारने की प्रक्रिया तेज की जाएगी।
दुग्ध आयुक्त धनलक्ष्मी के. ने बताया कि इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में होने वाले इस कार्यक्रम में प्रदेश के 10 हजार पशुपालकों, दुग्ध उत्पादकों और निवेशकों द्वारा प्रतिभाग किया जाएगा। महोत्सव में उनको विभागीय गतिविधियों व योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।
निजी क्षेत्र के प्रतिष्ठित निवेशकों द्वारा अपने स्टाल के माध्यम से दुग्ध उत्पाद,नवाचार आदि का प्रदर्शन किया जाए। विशेषज्ञ नवीनतम प्रौद्योगिकी, स्वदेशी नस्ल के गो पालन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था के सुदृढ़ीकरण आदि विषयों पर जानकारी देंगे। स्वदेशी व्यंजनों का फूड कोर्ट लगाया जाएगा।
प्रथम सत्र में गो पूजन, प्रदर्शनी का उद्घाटन, नंद बाबा दुग्ध मिशन के तहत ब्लॉक स्तरीय पुरस्कार वितरण, प्रगतिशील गोपालकों, अग्रणी निवेशकों एवं प्रतिभाशाली नवाचारों का सम्मान किया जाएगा।
द्वितीय सत्र में श्रीबाबा गोरखनाथ कृष्ण तथा बलिनी एमपीसी का प्रस्तुतिकरण, दुग्ध विज्ञान क्षेत्र के प्रख्यात शिक्षाविदों का प्रस्तुतिकरण व नंद बाबा दुग्ध मिशन एवं दुग्ध नीति-2022 के लाभार्थियों द्वारा प्रस्तुतिकरण किया जाएगा। महोत्सव का शुभारंभ दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह द्वारा किया जाएगा।