राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने आरेडिका रायबरेली का दौरा किया, चिंतन शिविर का नेतृत्व किया
Governor Anandiben Patel visited REDICA
रायबरेली, 9 मई। Governor Anandiben Patel visited REDICA, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने शुक्रवार को आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना, रायबरेली का दौरा किया और जन भवन के अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए आयोजित चिंतन शिविर एवं प्रबंधन दक्षता संवर्धन कार्यक्रम का नेतृत्व किया।

.jpg)

चिंतन शिविर में राज्यपाल ने कार्यदक्षता, आपसी समन्वय और पारदर्शी प्रशासन पर जोर देते हुए रणनीतिक, परिणामोन्मुख दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने नवाचार आधारित कार्यप्रणाली और टीम भावना को संस्थान की सफलता का आधार बताया।
राज्यपाल ने कारखाना परिसर का निरीक्षण कर व्हील शॉप में स्थापित नई मशीनों का लोकार्पण भी किया। उन्होंने MCF की ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘मेक इन इंडिया’ में भूमिका की सराहना की।
MCF महाप्रबंधक रामन कृष्णन ने उपलब्धियों की जानकारी दी। प्रधान मुख्य यांत्रिक इंजीनियर विवेक खरे ने कोच-व्हील निर्माण प्रक्रिया से अवगत कराया।