लखनऊ अग्निकांड के बाद एक्शन मोड में सरकार, यूपीभर में कोचिंग संस्थानों पर छापेमारी; पहले दिन 84 भवन सील
BREAKING
कुमाऊं सभा रजिस्टर्ड चंडीगढ़ की वार्षिक आम बैठक 5 जुलाई 2026 रविवार को होगी व कुमाऊं सभा चंडीगढ़ का महिला प्रकोष्ठ का होगा गठन देवभूमि में कड़ा पहरा: देशव्यापी हादसों के बाद जागा उत्तराखंड प्रशासन, सीएम धामी ने दिए प्रदेशभर में 'फायर सेफ्टी ऑडिट' के आदेश कर्णप्रयाग-नगरासू घटनाओं पर मुख्यमंत्री धामी सख्त, बोले- दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई, अफवाह फैलाने वालों को भी चेतावनी देश का सर्वोच्च सम्मान: राष्ट्रपति भवन में गूंजा उत्तर प्रदेश का नाम, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने यूपी की विभूतियों को सौंपे 'पद्म श्री' पुरस्कार 25 जून को भाजपा मनाएगी ‘संविधान हत्या दिवस’, प्रदेशभर में होंगे सम्मेलन और सम्मान कार्यक्रम

लखनऊ अग्निकांड के बाद एक्शन मोड में सरकार, यूपीभर में कोचिंग संस्थानों पर छापेमारी; पहले दिन 84 भवन सील

Government in action after Lucknow fire

Government in action after Lucknow fire,

लखनऊ। Government in action after Lucknow fire, लखनऊ में मानकों के विपरीत बनी एक अवैध व्यावसायिक इमारत में सोमवार को हुए अग्निकांड में 15 युवाओं की मौत के बाद सरकार ने प्रदेशभर में इस तरह के असुरक्षित भवनों के खिलाफ मंगलवार से अभियान छेड़ दिया है।

कोचिंग संस्थानों की विशेष रूप से जांच शुरू हो गई है। अभियान के पहले ही दिन प्रदेशभर में 84 कोचिंग संस्थानों के भवन को सील किया गया है।

इनमें एलन कोचिंग और खान सर कोचिंग जैसे बड़े नाम भी शामिल हैं। इनमें कहीं अग्निसुरक्षा के इंतजाम नहीं मिले तो कहीं मानक के विपरीत निर्माण व निकासी उचित व्यवस्था नहीं मिली। कई संस्थानों को नोटिस भी दिया गया है।

उच्च शिक्षा विभाग की विशेष सचिव निधि श्रीवास्तव ने सभी जिलाधिकारियों को अपने-अपने जिलों में कोचिंग संस्थानों का व्यापक सर्वे कराने के निर्देश दिए हैं। सर्वे में यह पता लगाया जाएगा कि कौन से संस्थान उत्तर प्रदेश कोचिंग विनियमन अधिनियम 2002 के तहत पंजीकृत हैं और कौन बिना अनुमति के संचालित हो रहे हैं।

sanskrit school UP - 2026-06-23T092942.697

अवैध पाए जाने वाले संस्थानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। शासन ने स्पष्ट किया है कि केवल पंजीकरण होने भर से कोचिंग संस्थानों को राहत नहीं मिलेगी। पंजीकृत संस्थानों में भवन की मजबूती, अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता, विद्युत सुरक्षा, आपातकालीन निकास, साफ-सफाई जैसी जरूरी सुविधाओं की भी जांच होगी।

वहीं, उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय का कहना है कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को सुरक्षित और भरोसेमंद वातावरण देना सरकार की प्राथमिकता है। शासनादेश के बाद मंगलवार को प्रदेश के बड़े शहरों में टीमों ने जांच अभियान चलाकर ताबड़तोड़ सीलिंग की कार्रवाई की।

कानपुर विकास प्राधिकरण (केडीए) की टीम ने 48 इमारतें सील की हैं। इन कोचिंगों में नामी एलन कोचिंग भी कार्रवाई के दायरे में आई है। प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने करीब 40 कोचिंग संस्थानों की जांच की।

फैसल खान (खान सर) द्वारा संचालित खान ग्लोबल कोचिंग संस्थान, खान आइएएस कोचिंग के साथ ही पितृ छाया कोचिंग को भी सील कर दिया। मुजफ्फरनगर में 10 कोचिंग सेंटर को सील किया गया है, जबकि सात को नोटिस जारी किए गए हैं।

सहारनपुर में छह कोचिंग सेंटर सील किए गए हैं। बुलंदशहर में 11 कोचिंग सेंटर का निरीक्षण किया गया, खामियां मिलने पर 10 को नोटिस जारी किया गया है। मेरठ में 25 सेंटर का निरीक्षण किया, अभी कार्रवाई नहीं हुई है। बिजनौर, बागपत व शामली में भी अधिकारियों ने कोचिंग सेंटरों व अन्य भवनों का निरीक्षण किया।