शिक्षामित्रों के लिए 'खुशखबरी': अब खाते में आएंगे ₹18,000; सरकार ने जारी किए ₹230 करोड़

शिक्षामित्रों के लिए 'खुशखबरी': अब खाते में आएंगे ₹18,000; सरकार ने जारी किए ₹230 करोड़

Good News for Shiksha Mitras

'Good News' for Shiksha Mitras

लखनऊ। 'Good News' for Shiksha Mitras, परिषदीय स्कूलों में कार्यरत शिक्षामित्रों को इस माह से 18 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय मिलेगा। इसके भुगतान के लिए सरकार ने 230 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि जारी कर दी है। यह भुगतान सीधे शिक्षामित्रों के बैंक खातों में पीएफएमएस प्रणाली के जरिये किया जाए।

वित्तीय वर्ष 2026-27 में अप्रैल माह के मानदेय के लिए कुल 230 करोड़ 11 लाख 38 हजार रुपये जिलों को उपलब्ध कराए गए हैं। यह राशि जिलों से प्राप्त शिक्षामित्रों की संख्या के आधार पर तय की गई है। हाल ही में शासनादेश के जरिये शिक्षामित्रों का मानदेय 10 हजार से बढ़ाकर 18 हजार रुपये प्रतिमाह किया गया है।

यह बढ़ी हुई दर एक अप्रैल से लागू होगी और साल में 11 माह तक मानदेय दिया जाएगा। हालांकि, बेसिक शिक्षा अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि भुगतान केवल उन्हीं शिक्षामित्रों को किया जाए, जिन्हें वित्तीय वर्ष 2025-26 में समग्र शिक्षा के तहत मानदेय मिल चुका है। इसके अलावा किसी अन्य को इस मद से भुगतान नहीं किया जाएगा।

यह भी कहा गया है कि वे समय से भुगतान सुनिश्चित करें और हर माह खर्च व शेष राशि का ब्यौरा राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा को भेजें। साथ ही, हर महीने की पांच तारीख तक प्रबंधन पोर्टल पर खर्च का विवरण अपलोड करना भी अनिवार्य किया गया है।