शिमला रोजगार अपडेट: 200 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू; मोहाली की कंपनी में काम का सुनहरा मौका
Golden Opportunity to Work at a Mohali-based Company
शिमला। क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी शिमला प्रवीण नगराईक ने बताया कि क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय शिमला में अलेना ऑटो लिमिटेड प्लाट नंबर-सी-116 फेज 7 मोहाली में ट्रेनिंग आपरेटर, मशीन आपरेटर व हेल्पर के 200 पद भरने के लिए 20 से 23 अप्रैल तक कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा।
20 अप्रैल को रोजगार उप कार्यालय रोहड़ू, 21 को रोजगार उप कार्यालय रामपुर, 22 को रोजगार उप कार्यालय कुमारसैन व 23 को रोजगार उप कार्यालय सुन्नी में साक्षात्कार सुबह साढ़े 10 बजे से आयोजित किया जाएगा। शैक्षणिक योग्यता आठवीं, दसवीं, बारहवीं या आइईटीआइ निर्धारित की है। अभ्यर्थी का नाम रोजगार कार्यालय में आनलाइन पंजीकृत होना अनिवार्य है।