पहले 100 दिन में निगम भवन, सड़कें और सीवरेज व्यवस्था दुरुस्त करना लक्ष्य: श्याम लाल बंसल

पहले 100 दिन में निगम भवन, सड़कें और सीवरेज व्यवस्था दुरुस्त करना लक्ष्य: श्याम लाल बंसल

Goal for the First 100 Days

Goal for the First 100 Days

भाजपा का पहले दौर का प्रचार खत्म, आज से दूसरा दौर

अर्थ प्रकाश आदित्य शर्मा
पंचकूला, 5 मई। Goal for the First 100 Days: 
नगर निगम चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी के मेयर उम्मीदवार श्यामलाल बंसल ने आज अपने पहले दौर का प्रचार खत्म करते हुए दावा किया कि पंचकूला की जनता भारतीय जनता पार्टी को पूर्ण बहुमत से जीतने का मन बना चुकी है और आने वाली 10 मई को निकाय चुनाव में रिकॉर्ड तोड़ मतदान करने के लिए जनता भाजपा के पक्ष में मतदान करने के लिए उत्साहित है। बंसल चुनाव कार्यालय में पत्रकार सम्मेलन में बोल रहे थे। उनके साथ पूर्व मंत्री एवं चुनाव सह प्रभारी कंवरपाल गुर्जर, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष बंतो कटारिया, भाजपा जिला अध्यक्ष अजय मित्तल मौजूद थे।
श्यामलाल बंसल ने कहा कि मेयर का चुनाव जीतने के बाद वह 100 दिन का लक्ष्य निर्धारित करेंगे और शहर के विकास में सबसे जरूरी निगम के भवन का निर्माण पूरा करने के अलावा विभिन्न वार्डों में सामने आ रही सड़कों, सीवरेज के अलावा पार्कों की रखरखाव संबंधी समस्याओं को दूर करेंगे। 
श्यामलाल बंसल ने कहा कि पहले दौर के दौरान उन्होंने सभी वार्डों, ग्रामीण और शहरी इलाकों का दौरा किया है। इस बीच लोगों ने भाजपा की नीतियों और जनकल्याण के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की है। उन्होंने कहा कि शहर में सबसे बड़ा योगदान व्यवसायियों और दुकानदारों का होता है। वे व्यक्तिगत तौर पर पिछले 40 वर्षों से भाजपा के साथ साथ विभिन्न संगठनों में एक समाजसेवी के रूप में कार्य करते आ रहे हैं।  ऐसे में शहर के दुकानदारों, बाजारों और उनसे जुड़े ढांचागत सुविधाओं को पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि जनता ने अपना विश्वास उन पर तभी बना लिया था, जब उन्हें मेयर प्रत्याशी बनाया गया था। तभी से उनको लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। 
श्यामलाल बंसल ने एक सवाल के जवाब में कहा कि नगर निगम में सामने आए 160 करोड़ के गबन के मामले में मुख्यमंत्री नायब सिंह सरकार ने तुरंत कार्रवाई की, जिसके चलते पूरी रकम निगम के खातों में जमा कर दी गई। हालांकि, सरकार उन दोषी व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कदम उठा चुकी है, जो इस घोटाले का हिस्सा बने। बंसल ने दोहराया कि निगम में भ्रष्टाचार को कतई ब
र्दाश्त नहीं किया जायेगा। 
बंसल ने कहा कि जिस तरह बंगाल में 92 प्रतिशत रिकॉर्ड मतदान हुआ और लोगों ने भाजपा की कथनी और करनी पर विश्वास जताते हुए भारी बहुमत से विजय दिलाई है, उसी तरह निकाय चुनाव में भी भाजपा का परचम लहराएगा और मेयर समेत सभी 20 वार्डों में भाजपा विजयी होगी।  
मेयर उम्मीदवार श्यामलाल बंसल ने कहा कि भाजपा का दूसरे दौर का प्रचार कल बुधवार से शुरू होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा कैडर पर काम करती है, जिसमें कार्यकर्ता से लेकर पन्ना प्रमुख और मंडल अध्यक्षों के संयुक्त तौर पर हर वार्ड में घर घर जाकर संपर्क किया जा रहा है। लोगों से सीधी जुड़ी समस्याओं को पूरा करने के लिए निगम आने वाले समय में हाईटेक कार्य करेगा। किसी भी वार्ड में सड़क, पानी, बिजली, साफ सफाई, आवारा मवेशियों, कुत्तों और अतिक्रमण जैसी समस्याओं को प्राथमिकता से दूर किया जाएगा।