Go First All Flights Suspend: गो फर्स्ट एयरलाइन की सभी उड़ानें 3 और 4 मई को रहेंगी रद्द, कारण जानिए

फ्लाइट से यात्रा करनी है तो सुनिए; इस एयरलाइन की सभी उड़ानें 3 और 4 मई को रहेंगी रद्द, कारण जानिए

Go First All Flights Suspend

Go First All Flights Suspend Airline Informed DGCA

Go First All Flights Suspend: आप अगर फ्लाइट से यात्रा करते हैं तो जरा यह खबर पढ़ते जाइए। दरअसल, गो फर्स्ट एयरलाइन की सभी उड़ानों को रद्द कर दिया गया है। खुद एयरलाइन ने ही अपनी सभी उड़ानें रोक दी हैं। 3 और 4 मई दो दिनों के लिए गो फर्स्ट एयरलाइन की सभी उड़ानें रद्द रहेंगी। एयरलाइन ने इस संबंध में डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) को जानकारी दे दी है।

गो फर्स्ट एयरलाइन ने क्यों रोकीं उड़ानें?

रिपोर्ट्स के अनुसार, गो फर्स्ट एयरलाइन इन दिनों कुछ संकटों का सामना कर रही है। एयरलाइन खासतौर पर वित्तीय संकट से जूझ रही है। बताया जा रहा है कि, एयरलाइन के पास उड़ानों के सरंक्षण और संचालन के लिए फंड की व्यवस्था नहीं हो पा रही है। माना जा रहा है कि, इसी वजह से एयरलाइन ने उड़ानों का संचालन दो दिनों (Go First All Flights Cancelled on 3rd and 4th May) के लिए बंद किया है। जानकारी के अनुसार, गो फर्स्ट एयरलाइन के बेड़े में करीब 59 विमान हैं।

यह भी पढ़ें- जंगल में टाइगरों का 'चैन' हराम; कभी खींच देता है कान तो कभी घसीटता है पूंछ... जान जोखिम में डाल ये लंगूर कर रहा खुराफात