GJUST हिसार: कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई का कार्यकाल बढ़ा; राज्यपाल ने जारी की अधिसूचना

GJUST हिसार: कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई का कार्यकाल बढ़ा; राज्यपाल ने जारी की अधिसूचना

GJUST Hisar: Vice-Chancellor Prof. Narsi Ram Bishnoi Tenure Extended

हिसार/चंडीगढ़ : हरियाणा सरकार की सिफारिश पर राज्यपाल एवं कुलाधिपति प्रो. अशिम कुमार घोष ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUST), हिसार के कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई का कार्यकाल बढ़ाने का आदेश जारी किया है। 

जारी अधिसूचना के अनुसार, प्रो. नरसी राम बिश्नोई का कार्यकाल 2 मई 2026 से आगे बढ़ाते हुए “अगले आदेश तक” या “नए कुलपति की नियुक्ति होने तक” (जो भी पहले हो) जारी रहेगा। यह निर्णय प्रशासनिक निरंतरता बनाए रखने के उद्देश्य से लिया गया है।

PunjabKesari
यह आदेश गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय अधिनियम, 1995 की संबंधित धाराओं के तहत प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए जारी किया गया है।

अधिसूचना की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री, उच्च शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव, तकनीकी शिक्षा विभाग के महानिदेशक सहित संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई हेतु भेज दी गई है। साथ ही, इस अधिसूचना को हरियाणा सरकार के राजपत्र (Gazette) में प्रकाशित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।