गाजियाबाद। राष्ट्रीय पैरा-एथलीट की हत्या में बड़ा खुलासा

गाजियाबाद। राष्ट्रीय पैरा-एथलीट की हत्या में बड़ा खुलासा

Ghaziabad: Major Revelation in Murder of National Para-Athlete

Ghaziabad: Major Revelation in Murder of National Para-Athlete

Ghaziabad: Major Revelation in Murder of National Para-Athlete,  राष्ट्रीय पैरा-एथलीट चिराग त्यागी की मौत मामले में बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने हत्या के मामले में चिराग के ही एक साथी एथलीट को गिरफ्तार किया है। शहर के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) धवल जायसवाल ने बताया कि पैरा एथलीट चिराग त्यागी (24) की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने पैरा एथलीट यश खटीक को गिरफ्तार किया है।

बता दें कि कल चिराग का शव साई उपवन के पास मिला था। मुरादनगर के बसंतपुर सेठली गांव के निवासी चिराग त्यागी किसान मनोज त्यागी के इकलौते बेटे थे।

परिजन बोले- मोबाइल हो गया था बंद

परिवार के मुताबिक, चिराग हाल में पुणे के प्रशिक्षण शिविर से लौटे थे। वह 29 मई को दिल्ली पहुंचे थे और उनके परिवार की शनिवार सुबह उनसे आखिरी बार बात हुई थी। परिवार के अनुसार, तब चिराग ने बताया था कि वह दोपहर तक घर पहुंच जाएंगे लेकिन इसके बाद उनका मोबाइल बंद हो गया और बाद में उन्हें पुलिस से उनकी हत्या की जानकारी मिली।शहर के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) धवल जायसवाल ने बताया कि शव और घटनास्थल से मिले सबूतों से साफ है कि चिराग की गोली मारकर हत्या की गई।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस मामले में शनिवार शाम यश खटीक को हिरासत में लिया।

चिराग के साथ ट्रेनिंग करता था यश

यश भी पैरा एथलीट है और पहले चिराग के साथ प्रशिक्षण ले चुका है। पुलिस के मुताबिक जांच में सामने आया कि दस्तावेज सत्यापन के दौरान चिराग ने यश के खिलाफ शिकायत की थी जिसके बाद यश की पात्रता रद्द हो गई थी और इसी से नाराज होकर यश ने बदले की भावना से हत्या की।

हत्या में इस्तेमाल हथियार बरामद करने की कोशिश जारी

पुलिस के मुताबिक, यश ने चिराग को पिस्तौल से गोली मारने की बात पूछताछ में कबूल कर ली है।पुलिस के दल हत्या में इस्तेमाल हथियार बरामद करने की कोशिश कर रहे हैं और अन्य सबूत भी जुटाए