हिंदू पर्व महासभा चंडीगढ़ की आम बैठक संपन्न, कार्यकारिणी दोबारा चुनी गई

हिंदू पर्व महासभा चंडीगढ़ की आम बैठक संपन्न, कार्यकारिणी दोबारा चुनी गई

1000215835

General meeting of Hindu Parv Mahasabha Chandigarh

चंडीगढ़, 10 मई 2026:  हिंदू पर्व महासभा चंडीगढ़ (पंजीकृत) की आम बैठक रविवार को श्री प्राचीन शिव मंदिर, सेक्टर 21 में हुई। अध्यक्षता श्री बीपी अरोड़ा ने की।  

बैठक में 2 साल की रिपोर्ट और लेखा-जोखा पेश कर पारित किया गया। महासभा ने हिंदू पर्वों को एक तिथि पर मनाने, मंदिरों के अतिक्रमण हटाने, पहलगाम हमले की निंदा और ऑपरेशन सिंदूर में सेना की कार्रवाई की सराहना की।  

सर्वसम्मति से वर्तमान कार्यकारिणी को ही अगले 2 साल के लिए चुना गया:  
अध्यक्ष – बीपी अरोड़ा, महासचिव – कमलेश चंद्र सूरी, मुख्य संरक्षक – रमेश मल्होत्रा, वित्तीय सचिव – लक्ष्मी नारायण सिंगला।  

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का फूल मालाओं से स्वागत किया गया।