यूपी में निवेश का महाकुंभ: GBC-5 का लक्ष्य अब 10 लाख करोड़, वैश्विक कंपनियों की नजर

यूपी में निवेश का महाकुंभ: GBC-5 का लक्ष्य अब 10 लाख करोड़, वैश्विक कंपनियों की नजर

GBC-5 Target Now Set at ₹10 Lakh Crore

GBC-5 Target Now Set at ₹10 Lakh Crore

  1. GBC-5 निवेश लक्ष्य 6 से 10 लाख करोड़ रुपये।

  2. सीएम योगी के सिंगापुर-जापान दौरे के प्रस्ताव शामिल।

  3. हरित ऊर्जा क्षेत्र में बड़े निवेश की उम्मीद।

लखनऊ। GBC-5 Target Now Set at ₹10 Lakh Crore, राज्य में निवेश को बढ़ाने के लिए ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी (जीबीसी)-5 को लेकर निर्धारित लक्ष्य को छह लाख से बढ़ाकर 10 लाख करोड़ रुपये तक करने की तैयारी की जा रही है।

इसके लिए इन्वेस्ट यूपी पिछले माह हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर व जापान के दौरे में मिले निवेश के प्रस्तावों को भी जीबीसी के लक्ष्य में शामिल करने की तैयारी कर रहा है। इन्वेस्ट यूपी ने जीबीसी के आयोजन को लेकर पैवेलियन नामक एजेंसी का चयन भी कर लिया है।

इन्वेस्ट यूपी ने जीबीसी-5 को पहले दिसंबर या जनवरी मेें कराने की तैयारी की थी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यालय से जीबीसी के उद्घाटन का समय न मिल पाने के कारण इसके आयोजन को फरवरी में कराने का निर्णय लिया गया था।

इस बार 10 लाख करो रुपये के निवेश की तैयारी

सरकार ने इस बार जीबीसी-5 में छह लाख करोड़ रुपये के निवेश को धरातल पर उतारने का लक्ष्य रखा था, लेकिन अब इसे बढ़ाकर पिछली जीबीसी के बराबर 10 लाख करोड़ रुपये किए जाने की तैयारी की जा रही है।

फरवरी में मुख्यमंत्री के सिंगापुर व जापान के दौरे में चार लाख करोड़ रुपये के निवेश के प्रस्ताव इन्वेस्ट यूूपी को मिले थे। कोशिश है कि इन प्रस्तावों को भी निवेशकों से बात करके जीबीसी में शामिल कर लिया जाए। इसके लिए इन्वेस्ट यूपी ने अब नए सिरे से जीबीसी की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

सबसे ज्यादा हरित ऊर्जा के क्षेत्र में निवेश की उम्मीद

सबसे ज्यादा निवेश हरित ऊर्जा के क्षेत्र में आने की उम्मीद की जा रही है। सिंगापुर व जापान की कंपनियां भी हरित ऊर्जा के क्षेत्र में सबसे ज्यादा निवेश के लिए इच्छुक हैं।

इसे लेकर जल्द ही जापान के यामानाशी प्रान्त के 200 निवेशकों का प्रतिनिधिमंडल उत्तर प्रदेश के दौरे पर आने वाला है। इस दौरे में बड़े निवेश की नींव रखी जाएगी और मुख्यमंत्री के दौरे के समय मिले प्रस्तावों को अमली जामा पहनाया जाएगा।