पटना में गैस संकट: 1.67 लाख का 'बैकलाग' बना चुनौती; डीएम बोले— "गैस की कमी नहीं, पैनिक बुकिंग से बचें"; हेल्पलाइन नंबर जारी

पटना में गैस संकट: 1.67 लाख का 'बैकलाग' बना चुनौती; डीएम बोले— "गैस की कमी नहीं, पैनिक बुकिंग से बचें"; हेल्पलाइन नंबर जारी

Gas Crisis in Patna: Backlog of 1.67 Lakhs Poses a Challenge

Gas Crisis in Patna: Backlog of 1.67 Lakhs Poses a Challenge

पटना। Gas Crisis in Patna: Backlog of 1.67 Lakhs Poses a Challenge, घरेलू गैस संकट को कम करने के लिए जिला प्रशासन ने गैस कंपनियों से आपूर्ति बढ़वाई, हर दिन औसतन जितनी बुकिंग हो रही है, उससे अधिक उपभोक्ताओं के घरों तक पहुंचाए जा रहे हैं, लेकिन बैकलाग है कि कम ही नहीं हो रहा है। जिला प्रशासन की शुक्रवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार गुरुवार तक जिले में बैकलाग बढ़कर एक लाख 67 हजार 583 हो गया था। 

एक मार्च से दो अप्रैल यानी करीब एक माह में 12 लाख 12 हजार 343 उपभोक्ताओं ने गैस की बुकिंग कराई। यह जिले में कुल उपभोक्ताओं की संख्या 16 लाख 65 हजार 360 का 72 प्रतिशत है। एक सिलिंडर की डिलिवरी के बाद 25 दिन के प्रतिबंध व बुकिंग के करीब आठ से दस दिन बाद दूसरी डिलिवरी की व्यवस्था में यह स्थिति असामान्य मानी जा रही है। 

136 गैस एजेंसियों के संचालकों के साथ बैठक

शुक्रवार को डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम ने तीनों गैस कंपनियों इंडियन आयल, भारत पेट्रोलियम व हिंदुस्तान पेट्रोलियम के अधिकारियों व जिले की सभी 136 गैस एजेंसियों के संचालकों के साथ बैठक की। इसमें एडीएम आपूर्ति आरके दिवाकर, एडीएम स्पेशल राशनिंग अफसर चित्रगुप्त कुमार समेत जिला प्रशासन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद थे। 

जिले में गुरुवार दो अप्रैल को बुकिंग कराने वाले उपभोक्ताओं की संख्या बढ़ कर 36 हजार 15 तक पहुंच गई। तीनों कंपनियों से केवल 29 हजार 204 सिलिंडर की आपूर्ति हुई।

जिले में एलपीजी गैस की कमी नहीं

डीएम ने बताया कि गैस कंपनियों से प्रतिदिन अच्छी संख्या में सिलिंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। जिले में एलपीजी गैस की कमी नहीं है। एक दिन में औसतन 30 से 35 हज़ार बुकिंग हो रही हैं जबकि 35 से 40 हजार सिलिंडर उपभोक्ताओं के घरों तक पहुंचाए जा रहे हैं। कभी-कभी यह आंकड़ा घटता-बढ़ता है। 

जिला एलपीजी गैस हेल्पलाइन पर करें फोन

उपभोक्ताओं को बुकिंग एवं सिलिंडर प्राप्ति में कोई दिक़्क़त नहीं हो रही है। आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य व सुचारू है। लोगों से अपील है कि घबराहट में बुकिंग नहीं कराएं और न ही गैस एजेंसी पर भीड़ लगाएं। घर से रिफिल बुक करें और गैस कंपनियां आपके घर तक सिलिंडर पहुंचाएंगी। 

आवश्यकता पड़ने पर 24 घंटे में कभी भी जिला एलपीजी गैस हेल्पलाइन नंबर 0612-2219810 पर फोन करें। वहां से विधिवत व त्वरित सहायता प्रदान की जाएगी। पटना सिटी में 60 से अधिक सिलिंडर जब्त भी किए गए थे। डीएम ने संकट की शुरुआत में कालाबाजारी, जमाखोरी व अतिरिक्त मूल्य वसूली की रोकथाम को 28 धावादल बनाए हैं।