गंगा एक्सप्रेस-वे: वाहनों का आवागमन शुरू, फिलहाल 'फ्री' रहेगी यात्रा

Ganga Expressway: Vehicular movement begins

Ganga Expressway: Vehicular movement begins

 लखनऊ। Ganga Expressway: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लोकार्पण करने के बाद गंगा एक्सप्रेस-वे पर बुधवार आधी रात से वाहनों का आवागमन शुरू हो गया। लोकार्पण से पहले मंगलवार को ही यूपीडा ने वाहनों से वसूले जाने वाले टोल टैक्स की दरों संबंधी अधिसूचना जारी कर दी थी, लेकिन एक्सप्रेस-वे से गुजरने वाले किसी भी वाहन से फिलहाल टोल टैक्स की वसूली नहीं की जा रही है।

सूत्रों के अनुसार अगले 10-15 दिनों तक एक्सप्रेस-वे को टोल टैक्स से मुक्त रखा जाएगा। एक-दो दिन में राज्य सरकार स्पष्ट करेगी कि कब से टोल टैक्स की वसूली की जाएगी।

टोल टैक्स की दरें

वाहन : एक तरफ का टोल टैक्स

  • दो पहिया, तीन पहिया वाहन, पंजीकृत ट्रैक्टर : 905 रुपये
  • कार, जीप व हल्के वाहन : 1800 रुपये
  • हल्के व्यवसायिक वाहन व मिनी बस : 2840 रुपये
  • भारी निर्माण मशीनरी व तीन से छह एक्सेल तक के वाहन : 8760 रुपये
  • ओवर साइज भारी वाहन, सात या उससे ज्यादा एक्सेल वाले वाहन : 11265 रुपये