चंडीगढ़ में पेट्रोल-डीजल की पर्याप्त सप्लाई, घबराने की जरूरत नहीं: OMCs
Fuel Supply Normal in
ऑयल मार्केटिंग कंपनियों OMCs ने मंगलवार को साफ किया कि चंडीगढ़ में पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है। शहर में मौजूदा मांग के लिए पर्याप्त भंडार उपलब्ध है और नागरिकों को घबराने की जरूरत नहीं है।
OMCs के अनुसार मोटर स्पिरिट पेट्रोल और हाई-स्पीड डीजल HSD की स्टॉक स्थिति स्थिर है। डिपो में पर्याप्त भंडारण है और रिटेल आउटलेट्स पर भी निर्बाध आपूर्ति के लिए स्टॉक मौजूद है।
कंपनियों ने बताया कि व्यावसायिक ईंधन की जरूरत डायरेक्ट सेल्स विभागों से सीधे डिपो से पूरी की जा रही है। लेकिन कुछ व्यावसायिक उपभोक्ता रिटेल आउटलेट्स से थोक में ईंधन खरीद रहे हैं, जिससे आम जनता की आपूर्ति पर दबाव बढ़ रहा है।
इस पर OMCs ने व्यावसायिक उपभोक्ताओं को सलाह दी है कि थोक ईंधन केवल अधिकृत डायरेक्ट सेल्स चैनलों से ही खरीदें। रिटेल आउटलेट डीलरों को भी निर्देश दिए गए हैं कि वे किसी ग्राहक को HSD की थोक बिक्री न करें। नियम तोड़ने पर डीलरों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होगी।