पहलवान से लेकर क्रिकेटर तक... 'पेड्डी' से गर्दा उड़ाएंगे Ram Charan, 'मुन्नाभैया' भी देंगे साथ

पहलवान से लेकर क्रिकेटर तक... 'पेड्डी' से गर्दा उड़ाएंगे Ram Charan, 'मुन्नाभैया' भी देंगे साथ

Peddi Trailer Out

Peddi Trailer Out

हैदराबाद: Peddi Trailer Out: राम चरण का एक्शन से भरपूर स्पोर्ट्स ड्रामा 'पेद्दी' का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा ट्रेलर 18 मई को रिलीज़ हो गया है. 'पेद्दी' के मेकर्स ने अब मुंबई के जियो वर्ल्ड ड्राइव में आयोजित एक लॉन्च इवेंट में इस स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा का ट्रेलर पेश किया है. ट्रेलर में राम चरण दमदार अवतार में नजर आए है.

मेकर्स ने सोमवार को पेद्दी का ट्रेलर सोशल मीडिया पर अपलोड किया है और कैप्शन में लिखा है, 'उसका अखाड़ा उसके नियम, उसका खेल अब शुरू होता है. पेद्दी का ट्रेलर अब आ गया है. पेद्दी 4 जून को दुनिया भर के सिनेमाघरों में.'

ट्रेलर की शुरुआत काफी दमदार हुई है. ट्रेलर की शुरुआत में राम चरण के किरदार का परिचय दिखाया गया है, जिसमें वह सबके फेवरेट क्रिकेटर, रनर और रेसलर होते हैं. ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे समय बदलता है, पर खिलाड़ी एक ही रहता है. पेद्दी, जिसका किरदार राम चरण निभा रहे हैं, के अंदर खेल को लेकर काफी जूनुन देखा जाता है. ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे अपने हक की लड़ाई के लिए वह ऊंचे पद पर बैठे लोगों से लोहा लेता है.

राम चरण के फैंस इस फिल्म से जुड़ी किसी बड़ी अपडेट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, क्योंकि फिल्म की रिलीज में कई बार देरी हुई थी और रिलीज की तारीखें भी बदली थीं. रिलीज की तारीख में दो बार की देरी के बाद, फिल्म ने आखिरकार 4 जून को रिलीज की तारीख के तौर पर चुना.

बुची बाबू सना की निर्देशित, 'पेद्दी' की कहानी 1980 के दशक के ग्रामीण आंध्र प्रदेश पर आधारित है. यह एक गांव वाले के सफर को दिखाती है, जो एक ताकतवर विरोधी के खिलाफ अपने गौरव की रक्षा के लिए खेल के जरिए अपने समुदाय को एकजुट करता है. इस फिल्म को एक एक्शन से भरपूर स्पोर्ट्स ड्रामा बताया जा रहा है, जिसमें मज़बूत भावनात्मक पहलू भी हैं.

मुख्य भूमिका में राम चरण के अलावा, इस फिल्म में जाह्नवी कपूर, शिवा राजकुमार, दिव्येंदु शर्मा और जगपति बाबू भी अहम किरदारों में नजर आएंगे. 'पेद्दी' राम चरण की 16वीं फीचर फिल्म है, जिसे वेंकट सतीश किलारू ने वृद्धि सिनेमाज के बैनर तले, मैथ्री मूवी मेकर्स के सहयोग से प्रोड्यूस किया है.