Wildlife Week : हरियाणा के सभी चिडिय़ाघरों में पर्यटकों की एंट्री फ्री
BREAKING
हरियाणा यूथ कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष बने निशित कटारिया; कांग्रेस ने प्रदेश और जिलास्तर पर पदाधिकारियों की घोषणा की, यहां पूरी लिस्ट हिमाचल में बड़ा हादसा; मंडी में यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, इतने लोगों की मौत, 20 यात्री घायल, कई गंभीर, अफरा-तफरी मची हरियाणा में IAS-HCS अधिकारियों की जिम्मेदारी बढ़ी; सरकार ने अतिरिक्त चार्ज सौंपा, जानिए किस अफसर को क्या? देखिए लिस्ट 'ईरान में तेहरान शहर तुरंत खाली करें सभी लोग'; अमेरिका ने बयान जारी कर दुनियाभर में मचाई खलबली, ट्रंप ने ईरान को दे डाली धमकी चलती बाइक पर कपल का जानलेवा इश्क; बीच सड़क युवक से लिपटकर पेट्रोल टंकी पर बैठी लड़की, ट्रैफिक पुलिस ने काटा 53,500 का चालान

Wildlife Week : हरियाणा के सभी चिडिय़ाघरों में पर्यटकों की एंट्री फ्री

Wildlife Week

Wildlife Week

आठ अक्तूबर तक मनाया जा रहा वन्य जीव सप्ताह

चंडीगढ़, 3 अक्तूबर – Wildlife Week: हरियाणा में वन्य जीव सप्ताह के अवसर पर सभी चिडिय़ाघरों में विजिटर एंट्री मुफ्त कर दी गई है। इस दौरान कोई भी व्यक्ति निशुल्क प्रवेश कर सकता है। इसके अतिरिक्त 8 अक्टूबर तक वन्य जीव सप्ताह के दौरान ज्यादा से ज्यादा बच्चों को चिडिय़ाघरों को दिखाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।
सरकारी प्रवक्ता ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश के साथ-साथ देशभर में वन्य जीव सप्ताह मनाया जा रहा है। वन्य जीवों को संरक्षित करने के लिए आम लोगों में ज्यादा से ज्यादा जागरूकता लाने के लिए यह वन्य जीव सप्ताह मनाया जाता है। इसके चलते भिवानी, रोहतक और पिपली में स्थित सभी तीनों चिडिय़ाघरों में हर व्यक्ति का प्रवेश निशुल्क कर दिया है।