नोएडा में कोंडली नाला पर दो नए पुलों का शिलान्यास, चार लाख लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित
Foundation stone laid for two new bridges over Kondli
नोएडा। भंगेल सलारपुर में बहने वाले कोंडली नाला को पार करने के लिए अब गांव व उसके आसपास बसी कॉलोनियों में रहने वाले चार लाख लोगों को जान जोखिम में डालकर प्रतिदिन जर्जर पुल को पार नहीं करना पड़ेगा, क्योंकि इस समस्या को जड़ से समाप्त करने की दिशा में नोएडा प्राधिकरण ने कदम बढ़ा दिया है।
जर्जर पुलों के बराबर से दो नए पुल (पहला 7.800 किमी और दूसरा 8.600 किमी ) का निर्माण नोएडा प्राधिकरण कराने जा रहा है। निर्माण कार्य उत्तर प्रदेश सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग कराएंगा, इस पर आने वाला खर्च 992.56 लाख रुपये नोएडा प्राधिकरण वहन करेगा।
सोमवार को इन पुलों के निर्माण की औपचारिक शुरुआत के लिए नोएडा विधायक पंकज सिंह ने भाजपा नोएडा महानगर अध्यक्ष महेश चौहान, गौतमबुद्ध नगर सांसद प्रतिनिधि संजय बाली के साथ शिलान्यास किया। नोएडा विधायक ने जनता से कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास उनकी प्राथमिकता है। जनसमस्याओं का त्वरित समाधान कराया जाएगा।
लंबे समय से हो रही थी मांग
यह पुल एक वर्ष में बनकर जनता को पूरी तरह से समर्पित होगा। इस मौके पर कार्यक्रम का संचालन भारतीय किसान यूनियन जिलाध्यक्ष अशोक भाटी और अध्यक्षता झलकेस बाबूजी ने की। अशोक भाटी ने कहा कि प्राधिकरण ने लंबे समय से मांग की जा रही थी, कि यहां के लोगों की जान जोखिम में है, नए पुल का निर्माण कराया जाए। भंगेल सलारपुर में चार लाख लोग औद्योगिक सेक्टर फेस टू की ओर रोजगार के लिए आते जाते है, लेकिन जर्जर पुल से वह हादसें को शिकार हो जाते है।
इस पर तत्कालीन प्राधिकरण सीईओ डा लोकेश एम व अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी संजय कुमार खत्री ने गांव में किसान पंचायत लगाकर इस दोनों पुलाें का निर्माण कराने की सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान की थी, जिसका करीब दस करोड़ रुपये का बजट भी पास किया था। आज प्राधिकरण की समस्याओं को हल किया और मांग को पूरा कर दिया है।
इस मौके पर नोएडा प्राधिकरण अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी सतीश पाल, ओएसडी क्रांति शेखर सिंह, इंदु प्रकाश सिंह, महाप्रबंधक सिविल एके अरोड़ा, एसपी सिंह, वरिष्ठ प्रबंधक रोहित सिंह, देवेश कुमार शर्मा, मुकेश कुमार समेत अन्य उपस्थित रहे।
पुल निर्माण का लक्ष्य एक वर्ष रखा गया है। प्रत्येक पुल के निर्माण पर पांच-पांच करोड़ रुपये खर्च किया जाएगा। उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग अवर अभियंता डीके शर्मा ने बताया की पुल निर्माण का एस्टीमेट भेजा गया था। अनुबंध होने ही निर्माण कार्य की दिशा में काम शुरू कर दिया जाएगा।
बता दें कि शहदरा नाले पर दो पुल पहले से बने हुए है, लेकिन वह बहुत ही जर्जर अवस्था में पहुंच चुके है, हादसे को दावत दे रहे है। विगत कई वर्ष में कई बार इस रास्ते आने जाने पर कार तक नाले में गिर चुकी है, इस हादसे में कई लोगों की जान चली गई थी। चूंकि यह क्षेत्र औद्योगिक सेक्टर फेज टू के सबसे निकट है। इसलिए इन पुल के रास्ते प्रतिदिन सुबह आठ से साढ़े नौ और शाम छह से साढ़े सात बजे तक भीषण जाम रहता है। इससे जर्जर पुल के रास्ते आने जाने से हादसे का खतरा बढ़ जाता है।
प्राधिकरण ने गांव में लगाई थी पंचायत
भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) जिलाध्यक्ष अशोक भाटी ने बताया कि गांव व कालोनियों में रहने वाले लोग प्रतिदिन जान जोखिम में डालकर रोजी रोटी कमाने के लिए आते जाते है। इनकी जान माल की सुरक्षा के लिए प्राधिकरण सीईओ से जर्जर पुल को दुुरुस्त कराने का आग्रह किया था।
उन्होंने आमजन की समस्या का निदान करने का आश्वासन दिया था, जिस पर कार्य किया जा रहा है। यही नहीं प्राधिकरण सीईओ डा लोकेश एम के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी संजय कुमार खत्री समेत उपमहाप्रबंधक सिविल विजय कुमार रावल, जल-सीवर एवं विद्युत यांत्रिकी विभाग महाप्रबंधक आरपी सिंह, जन स्वास्थ्य विभाग महाप्रबंधक एसपी सिंह के साथ सलारपुर गांव में किसानों के साथ पंचायत की।
सलारपुर की तमाम समस्याओं का निस्तारण शुरू हुआ, चूंकि शहदरा उत्तर प्रदेश नाला सिंचाई विभाग के अधीन आता है। इसलिए इस पर बनने वाले पुल को लेकर कवायद शुरू हुई, संबंधित अधिकारियों से पुल निर्माण का एस्टीमेट मांगा गया।
पुल की यह होगी खासियत
बनने वाले दोनों नए पुल करीब 50-50 मीटर लंबे होंगे। इनका कैरिज वे 7.5-7.5 मीटर चौड़ा होगा, कैरिज वे के दोनों तरफ दो-दो मीटर का फुटपाथ बनाया जाएगा। इससे पुल पर वाहनों के साथ-साथ पैदल भी लोग आ जा सके।
यातायात समस्या से मिलेगी राहत
भंगेल–सलारपुर क्षेत्र में बहुप्रतीक्षित पुलों का शिलान्यास बड़े उत्साह और जनसमर्थन के बीच संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता झलकेस बाबूजी ने की, जबकि संचालन अशोक भाटी (जिलाध्यक्ष, भाकियू) ने किया। इस मौके पर नोएडा प्राधिकरण और सिंचाई विभाग के एसीईओ सतीश पाल, क्रांति शेखर, एके अरोड़ा, इंदु प्रकाश सिंह, एसपी सिंह,
मुकेश कुमार, देवेश शर्मा, विजय गुप्ता, राकेश भाटी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। ग्रामीणों ने बारातघर, पेयजल, सड़क व मूलभूत सुविधाओं की समस्याएं रखीं, जिनके समाधान का आश्वासन दिया गया।
- ग्राम सलारपुर मे नौएडा मैन नाले के किमी0 7.800 व किमी0 8.600 पर दो लेन पुल के निर्माण कार्य का शिलान्यास।
- ग्राम सलारपुर में नौएडा मैन नाले के किमी0 7.800 व किमी0 8.
- 600 पर दो लेन पुल के निर्माण कार्य का
- 1. उक्त प्रस्तावित पुल की लम्बाई 33.00 मी0 व कुल चौड़ाई 11.50 मी0 है, जिसमें 7.50 मी0 चौड़ा
- कैरेजवे व दोनो तरफ 2.00 मी0 चौड़ा फुटपाथ का निर्माण किया जाना प्रस्तावित है।
- 2. उक्त प्रत्येक प्रस्तावित पुल की कुल लागत धनराषि रु0 496.28 लाख आती है, जिससे दोनो पुल
- के निर्माण में कुल धनराषि रू0 992.56 लाख का व्यय आयेगा।