उत्तर भारत में पहली बड़ी सेमीकंडक्टर यूनिट का शिलान्यास: इंडिया चिप प्राइवेट लिमिटेड
Foundation stone laid for the first large
नोएडा। ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) क्षेत्र में आज इंडिया चिप प्राइवेट लिमिटेड (HCL ग्रुप और फॉक्सकॉन का संयुक्त उद्यम) के सेमीकंडक्टर OSAT संयंत्र का शिलान्यास होने जा रहा है। यह उत्तर भारत की पहली ऐसी प्रमुख यूनिट है, जिसमें लगभग 3,706 करोड़ रुपये का निवेश होगा।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम में शामिल होंगे और संबोधित करेंगे, जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव मौके पर उपस्थित रहेंगे। यह परियोजना भारत को सेमीकंडक्टर हब बनाने और आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद के साथ मंच पर पहुंच चुके हैं।
शिलान्यास करने के लिए ऑनलाइन जुड़े प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी।