Forest Official Arrested Red-Handed

किसान से घूस मांगना पड़ा भारी, वन दरोगा रंगे हाथों काबू

pp

Forest Official Arrested Red-Handed

करनाल में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक फॉरेस्ट अधिकारी को डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

मामला एक किसान से जुड़ा है, जो अपने खेत में फार्म हाउस बनाने के लिए रास्ता तैयार कर रहा था। इसी दौरान फॉरेस्ट विभाग के अधिकारी ने उस पर पेड़ काटने और जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया। अधिकारी ने किसान पर 15 लाख रुपये का जुर्माना लगाने की बात कही।

बाद में आरोपी अधिकारी ने मामले को रफा-दफा करने के लिए डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत की मांग की। किसान की शिकायत पर एंटी करप्शन ब्यूरो ने जाल बिछाया और देर शाम अधिकारी को रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया।

ACB इंचार्ज सुल्तान सिंह के अनुसार, आरोपी वन दरोगा चांदवीर के खिलाफ शिकायत मिलने के बाद टीम ने योजना बनाकर यह कार्रवाई की। फिलहाल आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज कर जांच जारी है।