वंदे भारत एक्सप्रेस के खाने पर फिर सवाल, महिला यात्री को एलर्जी और बच्चे को दस्त
Food Served in Vande Bharat Express Under
देश की प्रीमियम ट्रेनों में शामिल Vande Bharat Express में परोसे जाने वाले खाने की गुणवत्ता एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। वाराणसी से देवघर जा रही एक महिला यात्री ने आरोप लगाया है कि ट्रेन का खाना खाने के बाद उन्हें गंभीर एलर्जी हो गई, जबकि उनके दो साल के बेटे को दस्त की समस्या हो गई।
रांची की रहने वाली Ayushi Singh ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर अपनी आपबीती साझा की। उन्होंने बताया कि 27 मार्च को वह ट्रेन नंबर 22500 वंदे भारत एक्सप्रेस के कोच E1 में सफर कर रही थीं।
आयुषी के अनुसार, ट्रेन में परोसा गया खाना खाने के कुछ ही देर बाद उनके होंठ सूज गए और शरीर में एलर्जी के लक्षण दिखाई देने लगे। वहीं उनके दो साल के बेटे को भी दस्त की शिकायत शुरू हो गई।
उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी सूजे हुए होंठों वाली तस्वीर और डॉक्टर का प्रिस्क्रिप्शन भी साझा किया है, जिसमें इलाज का विवरण दिया गया है। आयुषी का कहना है कि यदि समय पर उन्हें इलाज नहीं मिलता, तो उनकी हालत और गंभीर हो सकती थी।
घटना सामने आने के बाद ट्रेन में परोसे जाने वाले भोजन की गुणवत्ता को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं। हालांकि मामले को लेकर रेलवे की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार किया जा रहा है।