नगर निगम चुनाव में नामांकन वापसी के बाद 6 मेयर और 87 वार्ड प्रत्याशी मैदान में

नगर निगम चुनाव में नामांकन वापसी के बाद 6 मेयर और 87 वार्ड प्रत्याशी मैदान में

Municipal Corporation Elections

Municipal Corporation Elections

कुल 123 उम्मीदवारों में से कांग्रेस, इनेलो और आप पार्टियों की सूचियां बरकरार, भाजपा और आजाद लड़ रहे उम्मीदवारों ने दिया समर्थन

अर्थ प्रकाश आदित्य शर्मा
पंचकूला। Municipal Corporation Elections: 
हरियाणा में निकाय चुनाव के मद्देनजर प्रदेश भाजपा, कांग्रेस, इनेलो, आम आदमी पार्टी और आजाद उम्मीदवारों समेत कुल 123 नामों में से छटनी और नामांकन पत्र वापसी के बाद अब 87 प्रत्याशियों के बीच 10 मई को फाइनल मुकाबला होगा। मंगलवार को नामवापसी के बाद अब मेयर पद चुनाव के मैदान में 6 उम्म्मीदवारों के बीच मुकाबला होगा। मेयर पद के उम्म्मीदवारों की बात करें तो बीजेपी के श्याम लाल बंसल, कांग्रेस की सुधा भारद्वाज, इनेलो के मनोज अग्रवाल, आम आदमी पार्टी के राजेश कुमार तथा निर्दलीय उम्मीदवार चंदन सिंह और करनैल सिंह में मुकाबला कड़ा और रोचक होने वाला है।

वार्ड एक की बात करें तो यहां से आप की अमृत कौर, बीजेपी से परमजीत कौर, कांग्रेस से पायल सोढी के बीच सीधा मुकाबला होगा।  वहीं वार्ड नंबर 2 से कांग्रेस की चारू चावला, बीजेपी की परमजीत कौर और आजाद प्रत्याशी जया चानना के बीच मुकाबला है। इसी तरह व ार्ड नंबर 3 में आरआरपी के किशन सिंह नेगी, कांग्रेस के रजनीश सिंगला, बीजेपी के सुरेश वर्मा मैदान में आ गए हैं। वार्ड 4 में भाजपा के भारत हितेशी, कांग्रेस के राजीव चौधरी के बीच मुकाबला होगा। हालांकि, यहां से खड़े हुए उमेश सूद और सोनिया सूद की नामांकन वापसी के बाद अब दोनों में कांटे की टक्कर है। वार्ड 5 की बात करें कांग्रेस के अजय शर्मा, बीजेपी के जय कुमार कौशिक, आईएनएलडी के तरूण साहनी, कांग्रेस के विजय कुमार शर्मा के अलावा आप पार्टी से विशाल में सीधी टक्कर है। वार्ड 6 से कांग्रेस के दर्शन लाल, आप के गगन चावला, बीजेपी के पार्थ गुप्ता आमने-सामने हैं। वार्ड 7 में भी कांग्रेस के दलबीर सिंह, आईएनएलडी के गुरदीश, बीजेपी के ज्योति प्रसाद, कांग्रेस के पंकज, आप के राकेश मलिक और आईएनएलडी के राजन मैदान में उतरे। वार्ड 8 में आईएनएलडी के हरजिंदर, बीजेपी राज कुमार जैन, कांग्रेस की उषा रानी, आप के विनोद कुमार चुनावी मैदान में आमने-सामने हैं। वार्ड नंबर 9 से आप के दिनेश ढांडा, बीजेपी के हरिंदर मलिक, आईएनएलडी के नवल किशोर जयसवाल, कांग्रेस के प्रिंस गोयल व कांग्रेस सुरिंदर गोयल में टक्कर है। वार्ड 10 में अब की बार आईएनएलडी के अंकुश कुमार, कांग्रेस के बलजीत सिंह, जगदीप सिंह, आप के मंजेश, बीजेपी के शेखर में मुकाबला होगा। वार्ड 11 से  कांग्रेस की अंजू, जगजीत सोई, बीजेपी  की अनुराधा पुरी, आप के संजीव कुमार, वार्ड नंबर 13 से कांग्रेस के अक्षयदीप चौधरी, बीजेपी के सिंपी गर्ग, आप की विशाल भ्भारद्वाज, वार्ड 14 से चालू गोयल, कांग्रेस के पियूष गौतम, बीजेपी के राकेश गोयल, आप के सुमित कुमार, वार्ड 15 से आप की पिंकी, कांग्रेस की पूनम कुमारी, बीजेपी की प्रियंका, कांग्रेस की सरस्वती देवी के बीच मुकाबला होगा। वहीं वार्ड नंबर 16 से बीजेपी की निर्मला देवी, आप की रोशनी देवी, कांग्रेस की स्नेहा, सुनीता के बीच टक्कर है। वार्ड 17 से आप के अशोक कुमार, कांग्रेस के मोहन लाल,, मुकेश कुमार, रोहित, बीजेपी से सुदेश कुमार वार्ड नंबर 18 से कांग्रेस की अमनदीप कौर, मोनिका देवी, बीजेपी की पूजा रानी, वार्ड नंबर 19 से कांग्रेस की नज्मा, बीजेपी की मनीषा रानी व अन्य, वार्ड नंबर 20 से बीजेपी के गौतम सिंह, आईएनएलडी के गुरदास सिंह भायहर और कांग्रेस के विकास कुमार के अलावा  तीन अन्य निर्दलीय उम्म्मीदवारों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा।

निगम चुनाव में पहली बार 26 निर्दलीय प्रत्याशी

वार्ड 3 से बेनू राव, वार्ड 6 से प्रवीण कुमार गोयल, वार्ड 7 से दीपक चांवरिया, प्रेम कुमार और भानू प्रताप, वार्ड 8 प्रदीप तिवारी, राजीव कुमार और सन्नी, वार्ड 9 से रविकांत स्वामी और सुखबीर सिंह, वार्ड 10 से धनंजय गुप्ता, कार्तिक कौशल, राजेश कुमार और सौरव चौधरी, वार्ड 12 से ओमवती पुनिया, वार्ड 15 से मोनिका, राजेंद्र कौर और रीतू, वार्ड 16 जतिंदर कौर, नैना, रितु परमार और सुनील बागड़ी, वार्ड 17 से अशोक कुमार, वार्ड 19 से राजविंदर कौर और वार्ड 20 से रोहित चौधरी व सचिन गुप्ता पहली बार चुनावी रण में अपनी किस्मत आजमाने उतरेंगे।