बरेली एयरपोर्ट से जल्द शुरू हो सकती हैं चेन्नई, हैदराबाद, सूरत और गोवा की उड़ानें
Flights to Chennai, Hyderabad, Surat,
बरेली। Flights to Chennai, Hyderabad, Surat, जिले के लोगों को जल्द ही दक्षिण के शहरों चेन्नई और हैदराबाद की हवाई यात्रा की सुविधा मिल सकती है। इन दोनों के अलावा गुजरात के सूरत और महाराष्ट्र के गोवा की भी हवाई यात्रा शुरू करने की तैयारियां एयरपोर्ट अथारिटी आफ इंडिया (भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण) ने शुरू कर दी है। एयरपोर्ट से मुंबई और बेंगलुरु के बाद नोएडा और दिल्ली की उड़ान जुलाई से शुरू होने वाली है।
बरेली एयरपोर्ट पर सोमवार को यात्री सुविधा दिवस मनाया गया। इस दौरान अधिकारियों ने बताया कि एयरपोर्ट से पहली उड़ान पांच साल पहले आठ मार्च 2021 को एलायंस एयर की दिल्ली के लिए शुरू हुई थी, हालांकि बाद में यहां की उड़ान बंद हो गई थी।
इसके बाद बेंगलुरु और मुंबई के लिए इंडिगो की उड़ान शुरू हुईं। दोनों शहरों से यात्रियों की संख्या बढ़ने से नए शहरों की उड़ान की तैयारियां की गईं। मार्च में मुंबई से नवी मुंबई की उड़ान शुरू हुई तो शुरुआत में कुछ यात्री कम हुए लेकिन अब फ्लाइट फुल चल रही है।
अब एक जुलाई से नोएडा के जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट और दो जुलाई से दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट की फ्लाइट शुरू होगी। इसकी बुकिंग भी चल रही है और शुरुआती किराये को भी कम कर 3591 रुपये किया गया है।
कुशीनगर की उड़ान को डीजीसीए की ओर से अनुमति मिल रखी है लेकिन विमान कंपनी जेट विंग की ओर से कुछ देरी हो रही है। यहां की फ्लाइट जल्द शुरू हो सकती है। दिल्ली और नोएडा की उड़ान शुरू होने के बाद दक्षिण के शहरों चेन्नई और हैदराबाद की उड़ान शुरू करने के लिए सर्वे किया जा चुका है।
इन शहरों की उड़ान शुरू करने के लिए जल्द ही प्रस्ताव डीजीसीए को भेजा जाएगा। इसके अलावा सूरत और गोवा की भी उड़ान की मांग यात्री लगातार कर रहे हैं, इसलिए इन शहरों की उड़ान जल्द शुरू कराने के प्रयास शुरू किया जाएंगे।
नोएडा और दिल्ली की उड़ान एक और दो जुलाई से शुरू हो जाएंगी। यात्रियों की सुविधा के लिए दक्षिण के शहरों में भी उड़ान की तैयारी है। इसके अलाव सूरत और गोवा की भी उड़ान शुरू करने के प्रयास किए जाएंगे।
- अवधेश अग्रवाल, निदेशक बरेली एयरपोर्ट