Five Person Drown in the Lake in Maharashtra
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

महाराष्ट्र में झील पर पिकनिक मनाने गए पांच युवकों की डूबने से हुई मौत

Five Person Drown in the Lake in Maharashtra

Five Person Drown in the Lake in Maharashtra

नागपुर, 03 जुलाई : महाराष्ट्र के नागपुर शहर में एक झील किनारे पिकनिक मनाने गए आठ युवकों में से पांच युवक एक-दूसरे को बचाने की कोशिश में झील में डूब गए। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि यह घटना तब हुई जब रविवार शाम करीब पांच बजे आठ युवकों का एक समूह पिकनिक मनाने के लिए जिल्पी झील के किनारे हिंगना इलाके में गया था। वहां चार युवक पानी में उतर गए, हालांकि वे तैरना नहीं जानते थे।

Gold-Silver Price Today : सोना खरीदने के लिए अब न करें देर, लगातार घट रहे दाम, जानिए पंजाब में नए रेट

उन्होंने बताया कि इन युवकों ने पहले झील के किनारे पर स्नान किया। बाद में ऋषिकेष गहरे पानी में चला गया। तीन अन्य युवक भी उसके पीछे चले गए और पानी में डूबने लगे। इन लोगों को डूबता देख वैभव वैद्य उन्हें बचाने के लिए पानी में कूद पड़ा। लेकिन वह भी डूब गया। पुलिस ने घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय गोताखोरों की मदद से सभी पांचों शवों को रात करीब 10 बजे झील से बाहर निकाला। मृतकों की पहचान नागपुर के वाथोडा (पारडी क्षेत्र) निवासी ऋषिकेश परेड (21), नितिन कुंभारे (21), वैभव वैद्य (20), राहुल मेश्राम (21) और शांतनु अरमरकर (22) के रुप में की गई। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (जीएमसीएच) भेजा गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।