Firing in Sonipat Court

सोनीपत में बदमाशों के हौसले बुलंद: गोलियों की गूंज सें दहला सोनीपत कोर्ट, एक के बाद एक कई फायर

Firing in Sonipat Court

Firing in Sonipat Court

Firing in Sonipat Court- सोनीपत। हरियाणा के सोनीपत में सोमवार को कोर्ट परिसर में दो गुटों की आपसी रंजिश के चलते वकीलों के चेंबर के पास दिनदहाड़े गोलियां चली। एक के बाद एक यहां चार फायर किए गए। जिसके बाद कोर्ट परिसर में भगदड़ मच गई। सुरक्षित माने जाने वाले कोर्ट परिसर में गोलियां चलने से पुलिस भी सन्न रह गई। आनन फानन में ही पुलिस उपायुक्त अशु सिंगला अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी अनुसार सोमवार को आम दिनों की तरह कोर्ट में कार्य चल रहा था। विभिन्न केसों व कार्यों के लेकर आए लोगों की भीड़ भी वहां थी। इसी बीच 11 बजे के करीब कोर्ट परिसर गोलियों की आवाज से गूंज उठा। यहां लगातार 4 फायर किए गए। माना जा रहा है कि कोर्ट में चेंबर नंबर 63 के पास गोलियां हवा में चलाई गई थी। लेकिन इसमें कुछ के घायल होने की बात पुलिस तक पहुंची है। पुलिस कहना है कि किसी को गोली लगी है या नहीं, इसको लेकर डॉक्टर की रिपोर्ट ली जाएगी।

कोर्ट में गोलियां चलाने के बाद आरोपी मौके से फारार हो गए। कोर्ट परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज में भी कुछ लोग दिखाई दिए हैं। पुलिस फुटेज को कब्जे में लेकर छानबीन कर रही है। बताया जा रहा है कि सोनीपत कोर्ट में वकीलों के दो गुटों में तनातनी चल रही हे। फायरिंग भी उसी केस में हुई है। पुलिस सही कारणों के बारे में जानकारी जुटाने में लगी है।

पुलिस उपायुक्त अंशु सिंगला ने कहा कि मामले में जांच करने के बाद तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।