अलीगढ़ में BJP गुटों के बीच फायरिंग, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Firing Erupts Between BJP Factions in Aligarh
Firing Erupts Between BJP Factions in Aligarh: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में भाजपा के दो गुटों के बीच कई राउंड फायरिंग हो गई है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस पर अब समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) का भी रिएक्शन आया है और उन्होंने यूपी सरकार पर तंज कसा है. दरअसल, यह वीडियो अलीगढ़ जिले के बन्ना देवी थाना क्षेत्र के सराय हकीम का है, जो एक सप्ताह पहले का है.
यहां भाजपा नेताओं (Aligarh Firing) के दो गुटों में बीच सड़क पर ही जमकर फायरिंग हो गई और 23 सेकेंड में ही 12-15 राउंड फायर हो गए थे. गोलियों की तड़तड़ाहट सुन मौके पर मौजूद लोगों के बीच दहशत फैल गई और लोग अफरा-तफरी में भागते नजर आए. घटना के लगभग एक सप्ताह बाद वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. पुलिस ने भी इस मामले में 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस मामले में अभी जांच कर रही है.
अखिलेश यादव का तंज
अखिलेश यादव ने भाजपा पर तंज कसते हुए सोशल साइट एक्स पर लिखा, ‘23 में 12' ये किसी इम्तिहान का रिजल्ट नहीं है बल्कि अलीगढ़ में भाजपा नेताओं के बीच हुए घमासान में गोलियों के स्नेह आदान-प्रदान का दुर्दांत आंकड़ा है. ये वारदात तब हुई, जब भाजपा के डबल डिब्बों के बीच आपस में 23 सेकंड में 12 राउंड गोलियां चलीं. लोगों को लगा कि कहीं हर काम उल्टा करने वाले भाजपाई होली मिलन में दिवाली तो नहीं मना रहे हैं. दरअसल ये जाते-जाते लूटे माल के बंटवारे की लड़ाई है.