पति से हुआ झगड़ा तो पत्नी ने मासूम पर निकाला गुस्सा, सेनेटाइजर उड़ेला फिर जिंदा जला दिया

पति से हुआ झगड़ा तो पत्नी ने मासूम पर निकाला गुस्सा, सेनेटाइजर उड़ेला फिर जिंदा जला दिया

Mother Burnt the Daughter Alive

Mother Burnt the Daughter Alive

अलीगढ़: Mother Burnt the Daughter Alive: अतरौली क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर बढ़ैरा में दिल दहलाने वाली घटना हुई। बच्चों को बाहर जाने से मना करने की बात ना मानने पर महिला गुस्से में आपा खो बैठी(Anger lost his temper) और अपनी ही छह साल की मासूम बेटी के हाथ-पैर बांध दिए। इसके बाद उसके ऊपर सैनिटाइजर डालकर जिंदा जला दिया। आग में खुद भी झुलस गई।

घटना की सूचना पुलिस को सूचना नहीं दी गई और रात में ही बालिका का अंतिम संस्कार कर दिया गया। जानकारी पाकर पुलिस गांव पहुंची, तब घटना का पता चला। महिला के विरुद्ध हत्या का मुकदमा पंजीकृत किया है। आरोपित महिला व अन्य स्वजन से पूछताछ की जा रही है।

अतरौली क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर बढ़ैरा निवासी भानू प्रताप उर्फ नोटी खेतीबाड़ी करते हैं। परिवार में पत्नी आशा देवी, दो बेटी व एक बेटा है। ग्रामीणों के मुताबिक, घटना रविवार शाम की है। भानू की छह वर्षीय बेटी बंदनी घर के बाहर अन्य बच्चों के साथ खेल रहे थे। खेल-खेल में बच्चों में विवाद हो गया।

बच्ची पर सैनिटाइजर डालकर लगा दी आग / A fire was put on the girl by putting a sanitizer

इसके बाद नंदिनी रोते हुई घर आई। आशा ने उसे डांटा और खेलने पर आपत्ति जताई। कहा कि बच्चे विवाद करते हैं। महिलाएं गालीगलौज करती हैं। वहां क्यों जाती हो? इसके बाद साड़ी से बच्ची के हाथ-पैर बांध दिए और उससे पूछताछ करने लगी। इसी दौरान महिला अपना आपा खो बैठी। उसने रसोई में रखा सैनिटाइजर बच्ची पर उड़ेल दिया और आग लगा दी। अचानक आग की लपटें तेज उठने लगीं तो शोर सुनकर भीड़ इकट्ठा हो गई। आग में आशा के भी दोनों हाथ झुलस गए।

पति की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज / Case filed for murder on husband's tahrir

आनन-फानन बच्ची को अतरौली सीएचसी ले जाया गया, जहां बच्ची को मृत घोषित कर दिया गया। गांव लाकर रात में ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। पुलिस को सोमवार देररात कहीं से जानकारी मिली। रात में ही पुलिस गांव गई। लेकिन, किसी ने कुछ नहीं बताया। ग्रामीणों से जानकारी करने पर घटना का पता चला। इसके बाद बच्ची का शव निकाला। हड्डियों को डीएनए जांच के लिए सुरक्षित किया गया है। पति भानू की तहरीर पर

इनका कहना है / They say

अतरौली में महिला ने अपनी ही बेटी पर सैनिटाइजर छिड़ककर उसकी हत्या कर दी। पति की तहरीर पर महिला के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। उसकी तलाश की जा रही है। आरोपित महिला से पूछताछ की जा रही है। -पलाश बंसल, एसपी देहात

यह पढ़ें:

उमेश पाल हत्याकांड में एक आरोपी गिरफ्तार, इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में रची थी मर्डर की साजिश

अलीगढ में हनुमान मंदिर में राम दरबार की मूर्तियां क्षतिग्रस्त, आरोपी गिरफ्तार

यूपी में 14 IAS अफसरों के तबादले, सुहास एल वाई की जगह मनीष वर्मा बने गौतमबुद्ध नगर के नए DM