Fierce fire in Kundli's utensils factory
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

कुंडली की बर्तन फैक्ट्री में भयंकर आग, भारी नुकसान, देखें कैसे पाया गया काबू

Kundli-Fire

Fierce fire in Kundli's utensils factory, heavy damage

सोनीपत। सोनीपत के कुंडली औद्योगिक क्षेत्र स्थित बर्तन बनाने की एक फैक्ट्री में गुरुवार सुबह भयंकर आग लगने से भारी नुकसान का समाचार है। आग बुझाने के लिए सोनीपत के अलावा दिल्ली और अन्य आसपास के क्षेत्रों से फायर ब्रिगेड की गाडिय़ों को बुलाया गया है। फैक्ट्री में कोई कर्मचारी तो नहीं फंसा, इसको लेकर छानबीन की जा रही है। पुलिस भी मौके पर पहुंची है।

जानकारी के अनुसार कुंडली औद्योगिक क्षेत्र फेस 5 प्लाट नंबर 45 में है इनॉक्स वर्ल्ड टोन नाम से बर्तन बनाने की फैक्टरी है। गुरुवार सुबह फैक्ट्री में अज्ञात कारणों से आग लग गई। उस समय फैक्ट्री में प्रोडक्शन चल रहा था। आग लगने की सूचना पर कर्मचारियों में हडकंप मच गया और आनन फानन में उनको बाहर निकालने का काम शुरू किया गया। फायर ब्रिगेड की गाडिय़ां भी आग की सूचना के बाद मौके पर पहुंची।

आग लगातार बढ़ती गई। कुछ देर मे ही आग फैक्ट्री की उपरी मंजिल तक फेल गई। सोनीपत फायर ब्रिगेड की गाडिय़ां उपर तक पानी भी नहीं फेंक पाई। बाद में दिल्ली से फायर ब्रिगेड की गाड़ी बुलानी पड़ी। दोपहर को साढ़े 11 बजे तक भी आग पर कंट्रोल नहीं हो पाया था। इस बीच मौके पर उपस्थित अधिकारी इसका पता लगाने में जुटे हैं कि कहीं कोई कर्मचारी आग में नहीं फंसा हुआ। फिलहाल इस बारे में कुछ भी स्पष्ट नहीं हो पाया।

सोनीपत सहित कई जिलों के साथ दिल्ली फायर ब्रिगेड की गाडिय़ां और कर्मचारी आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत कर रहे हैं। फैक्ट्री में आग से लाखों रुपए के नुकसान की जानकारी दी जा रही है। हालांकि नुकसान का सही आंकलन आग पर काबू पाए जाने के बाद ही हो पाएगा।