गोरखपुर: स्पाइसजेट की महिला सुरक्षा अधिकारी ने किया सुसाइड, वॉट्सऐप स्टेटस पर लिखा- 'अब जीना नहीं चाहती'

गोरखपुर: स्पाइसजेट की महिला सुरक्षा अधिकारी ने किया सुसाइड, वॉट्सऐप स्टेटस पर लिखा- 'अब जीना नहीं चाहती'

Female SpiceJet Security Officer Commits Suicide

Female SpiceJet Security Officer Commits Suicide

गोरखपुर: Female SpiceJet Security Officer Commits Suicide, उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में स्‍पाइस जेट एयरवेज की महिला स्टाफ ने जहरीला पदार्थ खाकर सुसाइड कर लिया। उसने वॉट्सऐप पर स्टेटस लगाया कि वह अब जीना नहीं चाहती, इसलिए जहरीला पदार्थ खाकर जान दे रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच की जा रही है। घटना के बाद से मोहल्ले में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।


शिवांगी शर्मा एम्स थाना क्षेत्र के नंदानगर स्थित सैनिक कुंज कॉलोनी में किराए के मकान में रहती थी। सोमवार की सुबह मकान मालिक ने उसका वॉट्सऐप स्टेटस देखा तो उसके कमरे में गए। वहां वह बेड पर अचेत अवस्था में पड़ी थी। तत्‍काल उसे एम्‍स अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया। थोड़ी ही देर में उसकी मौत हो गई।


सिक्‍योरिटी एग्‍जीक्‍यूटिव पद पर थी शिवांगी
मकान मालिक ने शिवांगी के परिजनों को खबर की। घरवालों का कहना है हमें ऐसी कोई जानकारी नहीं है जिसकी वजह से शिवांगी ने यह कदम उठाया है। शिवांगी बलिया के थाना अभाव स्थित मलिकपुर गांव की रहने वाली थी। उसकी अभी शादी नहीं हुई थी। पिछले दो साल से वह स्पाइसजेट एयरवेज में सिक्योरिटी एग्जीक्यूटिव के पद पर तैनात थी। सोमवार की शाम को ही पोस्टमार्टम के बाद घरवाले शव बलिया लेकर चले गए।


मोबाइल फोन खंगाल रही पुलिस
एम्स थाना प्रभारी सीपी पांडेय ने कहा कि शुरुआती जांच में जहरीला पदार्थ खाने से मौत का मामला सामने आ रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। युवती का मोबाइल फोन कब्जे में ले लिया गया है। उसकी डिटेल खंगाली जा रही है। वॉट्सऐप स्टेटस पर लिखी बातों की भी जांच चल रही है। जल्द ही मामले का खुलासा हो जाएगा।