शिमला में किसानों का प्रदर्शन और सेना के प्रति सम्मान

शिमला में किसानों का प्रदर्शन और सेना के प्रति सम्मान

Farmers Protest in Shimla and Respect

Farmers' Protest in Shimla and Respect

शिमला: Farmers' Protest in Shimla and Respect, हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। लोग इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो में प्रदर्शन कर रहे किसानों ने सड़क को जाम कर दिया है। वो सड़क से किसी भी गाड़ी को आने-जाने नहीं दे रहे हैं। लेकिन जैसे ही सेना का ट्रक वहां पहुंचता है तो किसान उसके लिए सड़क खाली कर देते हैं। अब इस वीडियो को लोग सोशल मीडिया पर शेयर कर किसानों की तारीफ कर रहे हैं।

एक्स पर शेयर किया वीडियो
ओशियन जैन नाम की यूजर ने इस वीडियो को अपने एक्स अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा है कि शिमला में किसान विरोध प्रदर्शन कर रहे थे और यातायात पूरी तरह ठप हो गया था। लेकिन जैसे ही भारतीय सेना का ट्रक आया, सभी किसानों ने उसके लिए रास्ता बना दिया। इसी से पता चलता है हमारे देश के लोगों का हमारी सेना के प्रति सम्मान है। इस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा है कि ये सम्मान उन्हीं प्रदेश में होता है जहां से ज्यादातर सैनिक भर्ती होते है। बंगाल, तमिलनाडु और केरल वहां की राजनीति के कारण फौज में भर्ती भी कम होते है और सम्मान तो छोड़ दे।


कब का है ये वीडियो
बता दें कि ये वीडियो रामपुर बुशहर के दत्तानगर का है। तीन दिन पशु पालकों ने दो माह से दूध की पेमेंट न मिलने पर प्रदर्शन किया था। एकत्रित हुए हजारों पशु पालकों ने दत्तनगर में नेशनल हाईवे पांच पर चक्का जाम कर दिया था। किसानों ने दुग्ध उत्पादक संघ के बैनर तले सरकार और मिल्कफेड के खिलाफ जमकर नारेबाजी की थी। दूध की पेमेंट को तरसे पशुपालकों ने 11:35 से लेकर करीब 1:07 बजे तक नेशनल हाईवे पांच को पूरी तरह से बंद कर दिया था। इसी दौरान सेना का ट्रक वहां से गुजरा तो किसानों ने सड़क खोल दी थी।