Faridabad student dies by

CBSE 12वीं में दो विषयों में फेल होने पर छात्र ने की आत्महत्या, फरीदाबाद में मचा शोक

undefined

Faridabad student dies by

फरीदाबाद के सेक्टर-23 स्थित संजय कॉलोनी में CBSE 12वीं के परीक्षा परिणाम के बाद एक छात्र द्वारा आत्महत्या किए जाने का दुखद मामला सामने आया है। मृतक छात्र की पहचान रोहित चौहान के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रोहित दो विषयों में पास नहीं हो पाया था, जिसके चलते वह पिछले कुछ दिनों से मानसिक तनाव में था।

जानकारी के अनुसार रिजल्ट आने के बाद रोहित काफी निराश रहने लगा था। परिजनों और दोस्तों ने बताया कि वह चुप-चुप रहने लगा था, हालांकि किसी को अंदाजा नहीं था कि वह इतना बड़ा कदम उठा लेगा। घटना दोपहर करीब 1 बजे की बताई जा रही है।

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

इस घटना के बाद एक बार फिर छात्रों पर पढ़ाई और परीक्षा परिणाम के बढ़ते दबाव को लेकर चिंता जताई जा रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि अभिभावकों को बच्चों के कमजोर रिजल्ट पर डांटने के बजाय उनका हौसला बढ़ाना चाहिए और भावनात्मक सहयोग देना चाहिए।