Faridabad Soldier Mohit Dies During

फरीदाबाद के जवान मोहित की ट्रेनिंग के दौरान मौत, बॉक्सिंग अभ्यास में लगी चोट

pp

Faridabad Soldier Mohit Dies During

हरियाणा के फरीदाबाद के गांव साहूपुरा निवासी 26 वर्षीय भारतीय सेना के जवान मोहित की प्रशिक्षण के दौरान मौत हो गई। वह भारतीय सेना की 29 पैरा यूनिट से जुड़े हुए थे और हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले स्थित बकलोह सैन्य छावनी के स्पेशल फोर्सेस ट्रेनिंग स्कूल में प्रशिक्षण ले रहे थे।

जानकारी के मुताबिक मोहित 5 अप्रैल को ट्रेनिंग के लिए बकलोह पहुंचे थे और नियमित अभ्यास में हिस्सा ले रहे थे। शनिवार सुबह प्रशिक्षण के दौरान बॉक्सिंग अभ्यास करते समय उन्हें गंभीर चोट लग गई।

घायल होने पर साथी जवानों और अधिकारियों ने उन्हें तुरंत बकलोह के सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया। हालांकि उपचार के दौरान उनकी हालत बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई।

मोहित के निधन से परिवार और इलाके में शोक की लहर है। सेना की ओर से आगे की औपचारिक कार्रवाई की जा रही है।