'पेड्डी' में राम चरण की पहलवान बॉडी देख फैंस हुए शॉक्ड, इस ट्रांसफॉर्मेशन के लिए 8 महीने की कड़ी ट्रेनिंग, फिर जाकर मिला ये खतरनाक लुक

'पेड्डी' में राम चरण की पहलवान बॉडी देख फैंस हुए शॉक्ड, इस ट्रांसफॉर्मेशन के लिए 8 महीने की कड़ी ट्रेनिंग, फिर जाकर मिला ये खतरनाक लुक

Ram Charan Peddi Body Transformation

Ram Charan Peddi Body Transformation

हैदराबाद: Ram Charan Peddi Body Transformation: 'पेड्डी' 2026 में मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है, जिसकी हाइप लगातार बढ़ता ही जा रही है. मेकर्स ने हाल ही में राम चरण की एक छोटी सी झलक 'पेड्डी पहलवान' रिलीज की है. इसे न केवल जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला, बल्कि यह हर तरफ ट्रेंड भी कर रहा था.

'पेड्डी' 2026 की सबसे ज्यादा अवेटेड फिल्मों में से एक बनकर उभरी है, जिसमें ग्लोबल स्टार राम चरण लीड रोल में हैं. इस फिल्म में जान्हवी कपूर और जगपति बाबू भी अहम किरदारों में नजर आएंगे. जब से इस फिल्म का अनाउंसमेंट हुआ है, फैंस और इंडस्ट्री के बीच इसे लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है. मेकर्स ने हाल ही में 'पेड्डी पहलवान' की झलक दिखाई है, जिसमें राम चरण का कुश्ती के लिए गजब का ट्रांस्फॉर्मेशन दिखा है, और यह वाकई इंडस्ट्री के सबसे बेहतरीन ट्रांस्फॉर्मेशन्स में से एक है. जहां हम राम चरण को एकदम अलग फिजीक में देख रहे हैं, वहीं डायरेक्टर बुच्ची बाबू सना ने उनके इस सफर के बारे में बताया है.

डायरेक्टर बुच्ची बाबू सना ने एक्टर के इस नए लुक के पीछे की ट्रेनिंग के बारे में डिटेल में बताया. उन्होंने कहा, "उन्होंने बहुत मेहनत की है, एक पहलवान जैसी बॉडी पाने के लिए लगभग आठ महीने तक हर दिन ट्रेनिंग की। उनका अनुशासन सिर्फ ट्रेनिंग तक ही सीमित नहीं था, अयप्पा दीक्षा के दौरान उन्होंने मांसाहारी खाने से भी पूरी तरह दूरी बनाए रखी.

इस फिजिकल ट्रांस्फॉर्मेशन के केंद्र में 'गदा' है, जो पहलवानों द्वारा इस्तेमाल किया जाने वाला एक पारंपरिक भारी लकड़ी का मुग्दर है. बुच्ची बाबू सना बताते हैं, "हर पहलवान ट्रेनिंग के लिए मुग्दर का इस्तेमाल करता है. 'पेड्डी' में उनके किरदार का गदा के साथ एक गहरा जुड़ाव है, जिसे वे अपने वर्कआउट के हिस्से के रूप में इस्तेमाल करते हैं। उन्होंने इसके साथ जमकर ट्रेनिंग की है, और फाइट सीक्वेंसेस में भी इसका इस्तेमाल मिट्टी और पारंपरिक कुश्ती के सेटअप के साथ दिखाया गया है.

हर नए अपडेट के साथ, 'पेड्डी' सबसे ज्यादा इंतज़ार की जाने वाली फिल्मों में से एक बनती जा रही है. अब तक जो भी कंटेंट सामने आया है, उसने कमाल कर दिया है, चाहे वह "चिकिरी चिकिरी" गाना हो, "रई रई रा रा" गाना हो या फिर पोस्टर्स, हर चीज ने हमें एक बेहद अनोखे तरीके से 'पैड्डी' की दुनिया की सैर कराई है. यह पूरी तरह से कंटेंट की कामयाबी है, बिना किसी दिखावे के.

'पेड्डी' का पहला गाना, 'चिकिरी चिकिरी' रिलीज होते ही छा गया और दर्शकों को इसकी फ्रेश वाइब और ए. आर. रहमान का सिग्नेचर टच बेहद पसंद आया. यह ट्रैक तुरंत लोगों से जुड़ गया और सभी प्लेटफॉर्म्स पर इसे 200 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं, जो फिल्म के म्यूजिक को लेकर बढ़ती एक्साइटमेंट को साफ दिखाता है.

इसी मोमेंटम को आगे बढ़ाते हुए, मेकर्स ने दूसरा गाना 'रई रई रा रा' रिलीज किया, जो एक हाई-एनर्जी ट्रैक है और इसने इंटरनेट पर तुरंत सबका ध्यान खींचा. यूट्यूब पर इस गाने ने पहले ही 47 मिलियन व्यूज का आंकड़ा पार कर लिया है, जिससे फैंस के बीच फिल्म की रिलीज को लेकर इंतजार और बढ़ गया है.

बुची बाबू सना द्वारा लिखित और निर्देशित 'पेड्डी' में राम चरण लीड रोल में हैं, उनके साथ शिवा राजकुमार, जान्हवी कपूर, दिव्येंदु शर्मा और जगपति बाबू भी नजर आएंगे। वेंकट सतीश किलारु द्वारा उनके बैनर 'वृद्धि सिनेमाज' के तहत और मशहूर प्रोडक्शन हाउस 'माइथ्री मूवी मेकर्स' के सहयोग से प्रोड्यूस की गई यह फिल्म 30 अप्रैल, 2026 को रिलीज होने वाली है.