"मझिला में तेज रफ्तार कार तालाब में गिरी, फैक्ट्री मालिक की मौत, तीन घायल"

"मझिला में तेज रफ्तार कार तालाब में गिरी, फैक्ट्री मालिक की मौत, तीन घायल"

Factory owner killed

"Factory owner killed, three injured as speeding car

मझिला। बरात से बुधवार रात वापस लौटते समय सलेमपुर मोड़ पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर तालाब में जा गिरी। हादसे में कार चला रहे फैक्ट्री मालिक की मौत हो गई। कार के अंदर से ग्रामीणों ने तीन व्यक्तियों को बाहर निकालकर जान बचा ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलाें को उपचार के लिए शाहाबाद सीएचसी भेज दिया।
लोनार के ग्राम बरवन के आनंद सिंह गाजियाबाद में बिजली के तार बनाने की फैक्ट्री चला रहे थे। बुधवार की रात वह पाली के ग्राम बेहटा-बेहटी के अभिषेक सिंह की बरात में शामिल मझिला के ग्राम ररी आए थे। देर रात में बरात से कार से घर वापस जा रहे थे। कार खुद आनंद सिंह चला रहे। साथ में उनके चालक मोहित सिंह के अलावा सुशील व पवन सिंह सवार थे। रास्ते में मझिला के ग्राम सलेमपुर मोड़ पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हाेकर तालाब में जा गिरी।

हादसे के दौरान एयरबैग खुली,लेकिन सीट बेल्ट लगी होने से आनंद सिंह फंस गए। तालाब में कार गिरते देख ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने कार से साथियों को तो बाहर निकालकर जान बचा ली,लेकिन आनंद सिंह को जब तक बाहर निकाल गया,उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों साथियों को उपचार के लिए शाहाबाद सीएचसी भेज दिया। सूचना पर आनंद सिंह के स्वजन मौके पर पहुंच गए। आनंद सिंह के परिवार में पत्नी के अलावा दो बच्चे हैं।

मझिला थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि कार की रफ्तार अधिक हाेने के कारण हादसा होने की बात सामने आई है। कार को जेसीबी से बाहर निकलवा दिया गया है।