मोहाली के जीरकपुर में निर्माणधीन फैक्ट्री में हादसा, लोहे का शेड गिरा

चंडीगढ़ के नजदीक यहां बड़ा हादसा, मची अफरा-तफरी... पढ़ें पूरा माजरा

Factory Incident in Zirakpur Mohali near Chandigarh

Factory Incident in Zirakpur Mohali near Chandigarh

चंडीगढ़ के नजदीक स्थित एक निर्माणधीन फैक्ट्री से एक बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है| बताया जा रहा है कि, फैक्ट्री में लोहे का शेड गिरने से यहां कुछ लोग उसकी चपेट में आये हैं और उनकी हालत काफी गंभीर है| घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है|

मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा मोहाली के जीरकपुर में गांव रामपुरा कलां के पास एक निर्माणधीन फैक्ट्री में हुआ| सभी घायल मजदूर बताये जाते हैं| ये इस फैक्ट्री के निर्माण में काम कर रहे थे| बताया जाता है कि निर्माणधीन फैक्ट्री का काम सामान्य तरीके से चल रहा था लेकिन मंगलवार दोपहर के करीब काम करने के दौरान अचानक से लोहे का शेड भरभराकर गिर गया और इस दौरान काम करने कर रहे मजदूर इसकी चपेट में आ गए| वह संभल नहीं पाए|

मची अफरा-तफरी....

बताया जाता है कि, फक्ट्री में बड़ी संख्या में मजदूर काम कर रहे हैं| जहां जब यह हादसा हुआ तो देखते ही देखते मौके पर अफरा-तफरा मच गई| शेड की चपेट में आये मजदूरों को हादसे से निकलने की कोशिश की गई| इधर, हादसे की जानकारी जैसे ही स्थानीय पुलिस को मिली तो वह भी मौके पर पहुंची| राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया| घायलों को अस्पताल भेजा गया| इसके साथ ही यह जांच-पड़ताल भी शुरू कर दी गई है कि यह शेड गिरा कैसे? इस हादसे में किसकी लापरवाही है| फिलहाल, इस हादसे से जुड़ी ज्यादा जानकारी नहीं मिल सकी है|