औद्योगिक ठहराव: नोएडा और ग्रेटर नोएडा में फैक्ट्रियों पर लगा ताला

औद्योगिक ठहराव: नोएडा और ग्रेटर नोएडा में फैक्ट्रियों पर लगा ताला

Factories in Noida and Greater Noida Shut Down

Factories in Noida and Greater Noida Shut Down

नोएडा। Factories in Noida and Greater Noida Shut Down, नोएडा और ग्रेटर नोएडा में सोमवार को सभी औद्योगिक इकाइयां बंद रहेंगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा गठित हाई पावर कमेटी ने ग्रेटर नोएडा में हुई बैठक में यह महत्वपूर्ण फैसला लिया है।

यह बंदी मजदूरों के हिंसक प्रदर्शन और हालिया घटनाओं के बाद शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा स्थिति को सामान्य करने के उद्देश्य से की गई है। कमेटी की बैठक में औद्योगिक क्षेत्रों में सुरक्षा, मजदूरों की मांगों और कानून-व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

सुरक्षा नहीं तो नहीं खोलेंगे फैक्ट्री: उद्यमी

उद्यमियों ने बैठक में स्पष्ट कहा कि हमें सुरक्षा नहीं दी गई तो फैक्ट्री नहीं खोलेंगे। उद्यमियों ने कमेटी के सामने अपनी समस्याएं भी रखी और उसके समाधान की मांग की।